TMD Spoiler Alert: अंगद को पुलिस गिरफ्तार करके ले जाएगी, झूठे इल्जामों के कागजात पर करवाएगी साइन

Teri Meri Doriyaann

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी के हाथ में बरार जूलर्स की फाइल लग गई है और उसने उसका इस्तेमाल अंगद का बिजनेस बर्बद करने में किया है। पुलिस भी अब अंगद को गिरफ्तार करने घर में आ गई है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिस उन सबूतों के बारे में बताती है, जिसमें वो अंगद से सनी सूद बनता है। अंगद इस बात को कबूल लेता है कि वीडियो में दिख रहा शख्स वही है। इस पर यशराज अंगद पर गुस्सा करता है और कहता है इन सबके पीछे अंगद का हाथ है और वो जबरदस्ती उसके मरे हुए बेटे गैरी का नाम घसीट रहा है।

अंगद कहता है कि वो उस पार्टी में सनी सूद बनकर गया था क्योंकि वो ये पता लगाना चाहता था कि असली सनी सूद कौन है। अंगद कहता है कि ये सब उसे फंसाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन पुलिस उसकी कोई बात नहीं सुनती और उसे गिरफ्तार करके ले जाती है। अंगद भी हार मान लेता है और कहता है कि पता नहीं कि वो इस मुसीबत से निकल पाएगा भी कि नहीं। साहिबा कहती है कि वो अंगद को कुछ नहीं होने देगी।

वकील बताते हैं कि जिस पुलिसवाली ने अंगद को गिरफ्तार किया है, वो बहुत सख्त है और वो किसी भी हाल में अंगद को बाहर नहीं आने देगी। वो पुलिसवाली भी अंगद पर सख्ती दिखाती है और पूछती है कि उसने वो हीरा कहां छिपा रखा है। वो पुलिसवाली धमकी देती है कि वो बरार हाउस में रेड मारेगी ये सुनकर अंगद कहेगा कि वो उसके परिवार के साथ कुछ भी ना होने दे।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X