TMD Spoiler Alert: सीरत की एक गलती से बर्बाद हो गया बरार खानदान, अंगद को गिरफ्तार करने आई पुलिस

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। अंगद साहिबा को पता लग जाता है कि गैरी के साथ यशराज भी मिला हुआ है और वो सगाई रुकवाने की कोशिश करते हैं लेकिन यशराज सारे इल्जामों को झूठा साबित कर देता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जसलीन यशराज का पक्ष लेती है और कहती है कि यशराज ने हमेशा बरार खानदान की मदद की है। साहिबा कहती है कि यशराज ने ऐसा इसलिए किया ताकि वो हमारे करीब आ सकें और हमें बरबाद कर सकें। इस पर यशराज उल्टे कहता है कि बिना पूरी बात जानें उस पर इल्जाम लगाए जा रहे हैं। उसे पैसों का कोई लालच नहीं है, उसके पास सबकुछ है। यशराज यह भी कहता है कि उसने बचपन में ही गैरी को देखा था और उसके बाद नहीं और अगर उसका बेटा असल में जिंदा है तो उससे मिलवा दो।

सभी घरवाले साहिबा से सवाल करते हैं कि क्या उसने गैरी को ही देखा था? तो वो कहती है कि उसने गैरी को अपनी आंखों से देखा है, पूरे होशोहवास में देखा है। जसलीन साहिबा की बात पर यकीन नहीं करती है और कहती है कि साहिबा इस घर की खुशियों को बर्बाद करना चाहती है। जसलीन साहिबा की पुरानी गलतियों को फिर से कुरेद-कुरेदकर सबको बताती है। जसलीन कहती है कि साहिबा अपना मकसद पूरा करने के लिए उसके मरे हुए बेटे के नाम का इस्तेमाल कर रही है।

यशराज कहता है कि अंगद और साहिबा को ना जाने उससे क्या दिक्कत है और सभी को ऐसा ही लगता है तो वो वहां से चला जाएगा। यशराज वहां से चला जाएगा। यशराज के जाने के साहिबा सीरत के पास जाती है और कहती है कि वो सबको बताए कि उसने गैरी को देखा था। सीरत ये मानने से इनकार कर देती है कि वो गैरी से मिली भी थी। वहीं दूसरी तरफ पता चलता है कि बरार जूलर्स के शेयर के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। ये जानकर दार जी को झटका लग जाता है। जसपाल अंगद को बताता है कि बरार जूलर्स के जितने भी शेयर होल्डर्स हैं और उनके बिजनेस के सीक्रेट्स कंपनी ने लीक कर दिए, इसका इल्जाम लगने के बाद ही शेयर मार्केट में उनके शेयर का प्राइश लगातार गिरता जा रहा है।

दार जी पूछते हैं कि सारा डाटा तो अंगद के लॉकर में था तो सारी इन्फॉर्मेशन बाहर कैसे लीक हुई। तभी सीरत को एहसास होता है कि उसकी एक गलती की वजह से पूरा बरार खानदान बर्बाद हो रहा है। बरार हाउस में पुलिस आ जाती है और वो अंगद को गिरफ्तार करने की बात कहते हैं क्योंकि उसने करोड़ों के हीरे की खरीदफरोख्त में धांधली की है और उनके पास अंगद के खिलाफ सबूत भी हैं। पुलिस कहती है कि सनी सूद तो अंगद ही है और इस पर यशराज कहता है कि पार्थ और मन्नत ठीक कह रहे थे कि सनी सूद अंगद ही है। यशराज कहता है कि अंगद अपनी गलतियां छिपाने के लिए ही गैरी का नाम ले रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X