..................... TMD Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert 12 December Yashraj will save himself from angad sahiba allegation - Hindi Filmibeat

TMD Spoiler Alert: अंगद साहिबा के इल्जामों से आसानी से बच जाएगा यशराज, बरार हाउस के बिकने की आएगी नौबत

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। सीरत का पीछा करते हुए साहिबा को गैरी का पता लग जाता है और साथ ही ये भी पता लगता है कि सनी सूद नाम का कोई शख्स है ही नहीं। साहिबा सारा सच अंगद के सामने रख देती है और उस सच को जानकर अंगद के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद यशराज और जसलीन की सगाई रुकवाता है और साहिबा बताती है कि गैरी आने वाला है। जसलीन साहिबा अंगद को कोसती है और कहती है कि खुशी के माहौल में उसके मरे हुए बेटे का नाम लेकर उसे दुख क्यों पहुंचा रहे हैं। साहिबा कहती है कि गैरी जिंदा है और अंगद भी उसकी बात पर हामी भरता है और बताता है गैरी उसके साथ एक गंदा खेल खेल रहा है।

साहिबा बताती है कि सनी सूद की प्रॉब्लम गैरी ने ही पैदा की है और पार्थ और मन्नत भी गैरी से मिले हुए थे। अंगद बताता है कि उसी ने ही उनका डायमंड भी चुराया है। अंगद बताता है कि गैरी अकेला नहीं है, उसकी पूरी टीम है और उसका एक बॉस भी है और वो बॉस है यशराज। लेकिन जसलीन अंगद साहिबा की बात नहीं मानती है, उल्टे वो उन्हें ही खरी-खोटी सुनाने लग जाती है। यशराज अपने ऊपर लगे इल्जामों को नकार देता है।

साहिबा कहती है कि गैरी पिछले एक महीने से एक होटल में रुका हुआ था और उस होटल की सारी पेमेंट एक कंपनी के नाम पर हुई थी, जो यशराज की कंपनी है। तो इस पर यशराज कहता है कि उसे इस बारे में कुछ नहीं पता उसकी कंपनी के कुछ लोगों ने ही ऐसा किया होगा। इसके बाद अंगद बताता है कि कीरत के कोच ने भी कीरत के साथ बदतमीजी यशराज के कहने पर ही की थी और उस कोच ने यशराज का एक वीडियो भी बना लिया था। इस पर भी यशराज अपनी सफाई रखता है और कहता है कि कोच ने वीर के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही थी, वो ऐसा ना करे इसलिए मैंने उसे पैसे दिए। यशराज कहता है कि वो उस शख्स का पता लगाएगा जिसने वो होटल बुक किया था।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अंगद पर धोखाधड़ी का केस हो जाता है और बरार हाउस को नीलाम करने की बात होती है। इस टेंशन के बीच साहिबा बेहोश हो जाती है और बेबे और गुरलीन को लगता है कि साहिबा प्रेग्नेंट है। ये सुनकर अंगद की मां और सीरत हैरान रह जाते हैं।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X