TMD Spoiler Alert: अंगद साहिबा को पता लगेगा यशराज की काली करतूतों का सच, परिवार के सामने खोलेंगे चिट्ठा

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। सीरत का पीछा करते हुए साहिबा को गैरी का पता लग जाता है और साथ ही ये भी पता लगता है कि सनी सूद नाम का कोई शख्स है ही नहीं। साहिबा सारा सच अंगद के सामने रख देती है और उस सच को जानकर अंगद के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरार हाउस में जसलीन और यशराज की सगाई हो रही है। बेबे जसलीन को बरार खानदान का पुश्तैनी हार देती हैं। वहीं दूसरी तरफ अंगद और साहिबा उसी होटल में वापस जाते हैं, जहां गैरी अपनी टीम के साथ होता है लेकि वो वहां से निकल चुका होता है। वो दोनों रिसेप्शन से जाकर डिटेल लेते हैं तो पता चलता है कि होटल का रूम एक महीने से बुक था और किसी ओवल ग्रुप के नाम से बुक था।
अंगद अपनी टीम से ओवल ग्रुप की जानकारी निकालने के लिए कहता है और फिर वो लोग जसलीन यशराज की सगाई में जाकर शामिल होते हैं। अंगद साहिबा को इस बात का दुख होता है कि जसलीन और यशराज को पता ही नहीं कि गैरी जिंदा है और वो ये सब कर रहा है। वहीं सगाई में कीरत भी आ जाती है। कीरत को देखकर गुरलीन उसे भगाने की कोशिश करती है। लेकिन इससे पहले की कुछ हो, वीर जाकर कीरत का हाथ थाम लेता है और कहता है कि कीरत को अंगद ने बुलाया है और वो इस घर की मेहमान है, इस खातिर कोई भी उसके साथ बदतमीजी ना करे।
अंगद की टीम पूरी जांच पड़ताल के बाद ओवल ग्रुप की सारी जानकारी निकाल कर अंगद को दे देती है। अंगद और साहिबा ओवल ग्रुप के मालिक का नाम जानकर हैरान रह जाते हैं। अंगद गुस्से से लाल हो जाता है और फिर अंगद साहिबा के साथ यशराज के पास जाता है और जसलीन को अंगूठी पहनाने से रोक देता है। यशराज पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया तो अंगद कहता है कि अभी कोई आने वाला है मिलने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications