TMD Spoiler Alert: साहिबा को पता लग जाएगा गैरी का सारा सच, अंगद के पैरों तले खिसकेगी जमीन

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। साहिबा गैरी को पकड़ने वाली होती है लेकिन तभी मन्नत उसके सिर पर अटैक कर देती है और वो बेहोश हो जाती है। वहीं अंगद साहिबा को ढूंढ़ रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गैरी अपनी पलटन के साथ मिलकर साहिबा को मारने की कोशिश करेगा और साहिबा की कार का एक्सीडेंट कर देगा। अंगद ऐन मौके पर वहां पर पहुंच जाएगा। साहिबा को बेहोश देखकर अंगद घबरा जाएगा। साहिबा होश में आती है और बताती है कि गैरी जिंदा है और उसने ही उसे ड्राइविंग सीट पर बैठाकर एक्सीडेंट करवाया है। लेकिन अंगद उसकी बात का यकीन नहीं करता है।
साहिबा कहती है कि उसे सीरत की हरकतों पर शक हो रहा था और इसलिए उसने सीरत का पीछा किया और वो फिर गैरी तक पहुंच गई। साहिबा ने बताया कि उसे मुंबई वाले होटल का मैनेजर भी वहीं पर दिखा और गैरी की ही टीम में वो पार्थ और मन्नत भी मिले हुए हैं। अंगद पूछता है कि सनी सूद गैरी से मिला हुआ है क्या तो साहिबा बताती है कि गैरी ने ही सनी सूद को बनाया है। साहिबा बताती है कि सनी सूद नाम का कोई शख्स नहीं है, उसने सनी की पहचान बनाई ताकि वो अंगद को गुमराह कर सके औ हीरे को चुरा सके।
अंगद को हैरानी होती है कि गैरी उसे बर्बाद करने के लिए इतना सबकुछ कर सकता है। साहिबा आगे बताती है कि इन सबके पीछे का मास्टरमाइंड गैरी नहीं बल्कि कोई और ही है और उसी ने मिलकर ये सारा खेल रचा है। उधर जसलीन और यशराज की सगाई होती है।


Click it and Unblock the Notifications