TMD Spoiler Alert: मन्नत करेगी साहिबा पर हमला, कीरत का कोच खोलेगा यशराज की असलियत

TMD Spoiler Alert

Teri Meri Doriyaann Spoiler Alert: टीवी शो 'तेरी मेरी डोरियां' में आपने अब तक देखा कि गैरी लौट आया है, बरार खानदान को बर्बाद करने के लिए। दूसरी तरफ जसलीन यशराज के साथ सगाई करने जा रही है। वहीं साहिबा को एक बार फिर से सीरत पर शक होता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सीरत गैरी के पास पहुंचती है और उसे बताती है कि उसकी मां और उसके डैडी की सगाई हो रही है। सीरत को इस बात की खुशी होती है कि उसका पीछा गैरी से छूट रहा है। गैरी भी तलाक के पेपर्स पर साइन कर देता है। सीरत गैरी से कहती है कि अब वो ना तो उसे कॉन्टैक्ट करे और ना ही उसे मिलने बुलाए।

कीरत का कोच कीरत और उसके घरवालों से माफी मांगने के लिए आता है। वो कोच कहता है कि उसने जो कीरत के साथ हरकत की, वो करवाई गई है उससे। अंगद कहता है कि यश अंकल ने तरस खाकर इसे छोड़ दिया, जिस पर वो कोच कहता है कि उसे तरस इसलिए आया, क्योंकि वो यश के ही ऑर्डर को फॉलो कर रहा था। वो कहता है कि उसे ये सब करने के लिए पैसे दिए गए थे। वो कहता है कि उसने लालच में आकर ऐसा किया और उसकी इतनी बदनामी हुई है कि उसकी बीवी और बेटी भी उसे छोड़कर चले गए। लेकिन अंगद उसका यकीन नहीं करता है।

सीरत का पीछा करते हुए साहिबा जहां पहुंचती है, लेकिन वो सीरत को पकड़ नहीं पाती है और सीरत निकलकर चली जाती है। लेकिन साहिबा को वो आदमी दिख जाता है, जिसने अंगद पर हमला किया था। वो शख्स उसी होटल के मैनेजर से मिलता है, जो उन्हें मुंबई में मिला था। साहिबा उस रूम के अंदर घुसने की कोशिश करती है, जहां पर गैरी होता है। मन्नत साहिबा के सिर पर हमला कर देती है और वो बेहोश हो जाती है और अंगद उसे ठिकाने लगाने की बात कहता है।

Read more about: teri meri doriyaann
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X