मैं खुद को मेकअप रूम में छिपाकर रखती थी, रोती रहती- ब्रेकअप पर टीना दत्ता का खुलासा
उतरन की इच्छा यानी कि टीना दत्ता ने एक बार फिर से अपने ब्रेकअप और डिप्रेशन का खुलासा किया है। टीना ने एक वेबसाइट से बातचीत में इस पर खुल कर बात की है। टीना दत्ता लंबे समय से टीवी से दूर रहीं।
इसके बाद उन्होंने टीवी शो डायन से वापसी की। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से अधिक वह निजी खुलासे के कारण लगातार चर्चा में रही हैं। फिलहाल वह नए जीवनसाथी की तलाश में हैं।

लेकिन जो गलती उन्होंने पिछले रिश्ते में की थी, वह फिर से उसे दोहराना नहीं चाहती हैं। टीना इन दिनों नए पार्टनर की खोज में है। जो कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications