टीना दत्ता को मिला बड़ा ऑफर, इस एक्टर के साथ पटौदी पैलेस में करेंगी शूटिंग

Recommended Video
Tina Dutta: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम टीना दत्ता इस वक्त अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। टीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर जानकारी साझा की है और पटौदी पैलेस की कई तस्वीरें भी फैेस को दिखाई हैं। इस बात से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।
बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट्स को लेकर खबर है कि उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। किसी को फिल्म, तो किसी को टीवी शो ऑफर किए जाने की चर्चा है। काफी समय से चर्चा है कि निमृत कौर अहलूवालिया को एकता कपूर की फिल्म 'एलएसडी 2' के लिए साइन किया गया है।
इसके अलावा शिव ठाकरे रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में जा रहे हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के 'लॉक अप 2' में आने की चर्चा तेज है। शालीन भनोट ने भी एकता कपूर का शो साइन किया है औऱ साथ ही खबर है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी जाने का फैसला किया है।
इस बीच बिग बॉस 16 फेम टीना दत्ता को लेकर भी खबर आई है कि, उन्होंने कुछ नए प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है, जिसमें वह नई शुरुआत की बात कर रही हैं। ऐसे में सूत्रों की मानें तो टीना दत्ता को नया शो मेरे अपने मिला है।
ऐसी खबरें है कि मुख्य किरदार के रुप में टीना 'मेरे अपने' शो में नजर आने वाली हैं। उनके अपोजिट जय भानुशाली को कास्ट किया जा सकता है। शो के लिए उनका नाम भी काफी चर्चा में है। लेकिन इन खबरों पर एक्ट्रेस की तरफ से कंफर्मेशन नहीं आया है। और इसको लेकर जय भानुशाली या एकता कपूर ने भी अभी कोई पुष्टि नहीं की है। परंतु फैंस टीना को फिर से बड़े पर देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











