Sumbul Touqeer : एक बार फिर से टीना दत्ता और सुंबुल में छिड़ी जंग, फैंस आए बीच में

Sumbul Touqeer : टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता बिग बॉस 16 के बाद लगातार चर्चा में हैं। दोनों के बीच शो में दुश्मनी देखने को मिली थी, अब शो तो खत्म हो गया है परंतु दोनों एक्ट्रेस के बीच लड़ाई खत्म नहीं हुई हैं। इन दोनों सितारों की इस जंग में अब फैंस भी कूद पड़े हैं और उन्होंने इमली एक्ट्रेस पर बड़ा इल्जाम लगा दिया है।
दरअसल बात ऐसी है कि, बिग बॉस सीजन 16 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन एक्टर्स के फैंस के बीच जंग कभी खत्म नहीं होती। इन सितारों के फैंस दूसरे कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सुम्बुल और टीना के बीच भी सलमान खान के शो में साफ तौर पर दुश्मनी देखने को मिली।
अब बात ऐसी है कि, सुम्बुल बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से लगातार कनेक्टेड रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की थी। इस तस्वीर में सुम्बुल वादियों के बीच एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में जिस चीज ने एक्ट्रेस का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचा, वह थे उनके बालों में हाइलाइट्स। सुम्बुल बालों में किये गए अपने ब्लू हाइलाइट्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं।
फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इन फोटोज को देखने के बाद लोगों ने उन पर टीना दत्ता को कॉपी करने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर उन पर निशाना साधा। एक यूजर ने इमली एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, 'मंडली वालों का काम है सिर्फ नॉन मंडली के लोगों को कॉपी करना'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'रहने दो भाई रोने लग जाएगी डम्बल'।
अन्य यूजर ने लिखा, 'सुम्बुल कलर करवाकर मुर्गी सी लग रही है'। हालांकि, इस बीच इमली एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में सामने आ गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'पागल हो गए हो क्या, हेयर कलर टीना के पिता की जागीर है क्या, हर कोई कर सकता है, इसमें क्या है'।
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यहां कुछ करने की आजादी है या नहीं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'टीना दत्ता कौन है, जिसे सुम्बुल कॉपी करेगी'। खैर फैंस के बीच यह लड़ाई जारी है, जैसे ही हमेशा रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस भी हमेशा एक दूसरे पर आरोप लगाना नहीं छोड़ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











