तकिए से मुंह दबाया...मुझे जान से मारने की हुई कोशिश, जब इस हसीना संग सेट पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

Tina Datta Ghost Experience On TV Set: टीना दत्ता टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रही है। अक्सर उनके विवादित बयान भी काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बात टीना दत्ता ने एक ऐसी खौफनाक घटना का जिक्र किया है, जिसे सुन हर किसी का दिल दहल गया है।
टीना दत्ता ने डिजिटल कंट्री के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह भूत-प्रेत में काफी ज्यादा मानता रखती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके साथ में ऐसी घटना घट चुकी है। उन्होंने कहा कि "सुपरनैचुरल चीज मायने रखती हैं और मैंने यह फील भी किया है। लोग यह भी कहते हैं कि यह जगह हांटेड है।"
टीना दत्ता ने आगे बताया कि "मुझे कई लोगों ने यह भी कहा था कि अंधेरे में बाहर दूर तक मत घूमने जाना। मेरी पूरी रात शिफ्ट चली थी और सेट लगा हुआ था। रात की तकरीबन 2:30 बज रहे होंगे और मैंने सोचा कि थोड़ा सा घूम कर आती हूं। मैं सेट से थोड़ा सा आगे निकल गई और फिर मैं सेट पर लौटी, तो सोचा कि थोड़ा-सा सो लेती हूं और फिर जो हुआ वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।"
टीना दत्ता ने आगे कहा कि "मैं नींद में थी और मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि कोई मेरे मुंह पर तकिया रखकर मुझको दबा रहा है। मेरा दम घुटने लग गया था और मैं उठ भी नहीं पा रही थी। मुझे ऐसा लगा कि कोई मुझे करने की कोशिश कर रहा है और मैं जैसे तैसे उठी तो पसीने से तर बदर हो रही थी। जबकि वहां पर एसी चल रहा था।"
टीना दत्ता का खौफ यहीं पर खत्म नहीं हुआ आगे उन्होंने बताया कि "मैंने उसी दिन से मस्ती करना छोड़ दिया था। मैंने कहा कि आप (भूत) अपनी जगह पर अच्छे से रहो और मैं अपनी जगह पर खुश रहूंगी। दोनों मिलजुल कर रहते हैं।" टीना दत्ता के करियर की बात करें तो उन्हें 'उतरन' सीरियल से पापुलैरिटी मिली और बाद में उन्होंने 'कर्मफल दाता शनि' और 'डायन' जैसे शोज में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











