Tina Datta ने 'बिग बॉस' और जनता के फैसले पर उठा दी उंगली, कहा- 'जो ढाई महीने सोता रहा, उसे ही...'

Tina Datta On Bigg Boss Winner MC Stan: 'बिग बॉस 16' के जब विनर का ऐलान हुआ तो लोग काफी हैरान रह गए थे। प्रियंका और शिव जैसे मजबूत दावेदारों को छोड़कर एमसी स्टेन बिग बॉस 16 के विजेता बने हैं। 'बिग बॉस 16' के फिनाले के बाद कई ऐसे लोग सामने आए हैं जो एमसी स्टेन की जीत पर नाखुशी जाहिर कर रहे हैं और इनमें से तो कुछ घर के सदस्य ही हैं। अंकित गुप्ता के बाद अब टीना दत्ता ने भी रैपर की जीत पर अपनी निराशा व्यक्त की है और उन पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ढाई महीने से शो में सो रहे थे और अचानक आप विजेता बन गए।
टीना ने किया ट्रोल
टीना दत्ता ने हाल ही में 'बिग बॉस विनर' को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार का रियलिटी शो 'बिग बॉस' काफी अनप्रेडिक्टेबल था और आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। एमसी स्टेन के बारे में बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी एक मजबूत फैन फॉलोइंग है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह जीत भी गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि वह अपनी जीत से खुश नहीं थीं क्योंकि उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी की जीत का समर्थन किया था। उन्होंने यह भी कहा कि वो ढाई महीने से सो रहा था और कह रहा था कि उसे घर जाना है और वही अचानक शो जीत ले जाता है। टीना का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।
MC Stan की लगी लॉटरी
लेकिन शो जीतने के बाद MC Stan की तो जैसे लॉटरी सी लग गई है। कलर्स का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 हाल ही में खत्म हुआ है और इस बार शो के विनर ने ऐसा धमाका किया हुआ है जो कि पहले कभी नहीं हुआ। हम बात कर रहे हैं एमसी स्टैन की जो कि इस सीजन के विनर है। एमसी स्टैन के जीतते ही उनको लगातार सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान कुछ ऐसा हो गया है जो कि एतिहासिक है। खबर है कि एमसी स्टैन ने लाइव के मामले में शाहरुख खान जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है और ये काफी चौकाने वाली है। बता दें कि एमसी स्टैन के इंस्टाग्राम लाइव को 541K से अधिक बार देखा गया, जो कथित तौर पर अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी द्वारा हासिल किया गया सबसे अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications











