Tina Datta: ट्रोल होने के बाद टीना दत्ता का चढ़ा पारा, ओपन लेटर लिखकर लगाई सबकी क्लास

Tina Datta: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस टीना दत्ता हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, किसी ना किसी वजह से तारीफ तो किसी ना किसी बात के लिए वह ट्रोल भी हमेशा होती रहती हैं। ऐसे में इस बार ट्रोल होने के बाद टीना दत्ता ने ओपन लेटर लिखकर ट्रोलर्स की अच्छी तरह से क्लास लगा दी है। अब सोशल मीडिया पर इस लेटर की लगातार चर्चा हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ओपन लेटर में टीना दत्ता लिखती हैं, 'प्रिय ट्रोल्स, एक ऐसी दुनिया में जहां आप नफरत और नकारात्मकता फैलाने में विश्वास कर सकते हैं, मैं आपको बता दूं कि जितना अधिक आप मुझे नीचे खींचने की कोशिश करेंगे, उतना ही ऊंचा उठने का मेरा उत्साह बढ़ जाएगा। आप बात करते हैं क्योंकि मुझे कुछ सही करना चाहिए। आपको एक टॉकिंग पॉइंट देने के लिए तो करते रहो, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना।'
वहीं इसमें टीना दत्ता ने आगे लिखा है, 'मेरे प्यारे ट्रोल्स आप जो कहते हैं वह दर्शाता है कि आप कौन हैं, जिस तरह से मैं इसे हैंडल करती हूं वह मेरी गरिमा को दर्शाता है। मैं जीतूंगी, मैं नहीं बदलती क्योंकि थोड़ी सी भी नकारात्मकता मेरे उत्साह और सकारात्मकता पर हावी नहीं हो सकती।'
देखना होता इस लेटर के वायरल होने के बाद यूर्जस इसको कैसे लेते हैं और इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। खैर टीना तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और हमेशा ही अपने वीडियो, फोटोज और ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में भी बनी रहती हैं।
काम की बात करें तो टीना दत्ता कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के बाद 'हम रहें ना रहें हम' में नजर आ रही हैं। इसमें उनके अपोजिट जाने-माने एक्टर जय भानुशाली हैं। शो को लेकर दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है, दोनों की जोड़ी भी सबको पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











