ऐसे ही नहीं सलमान हैं बॉलीवुड के TIGER, फिर किया PROOF, कोई नहीं टक्कर में!
साल 2018 पूरी तरह से सलमान खान के नाम होगा। सलमान बैक टू बैक रेस 3,भारत और दबंग 3 के साथ दस का दम 3 और बिग बॅास 12 लेकर आयेंगे।
लेकिन इस बार सलमान ने 22 दिसंबर को रिलीज हुई अपनी ब्लॅाकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है के नाम एक जबरदस्त रिकॅार्ड कायम कर लिया है। जहां एक तरफ घरेलु बॅाक्स आॅफिस पर टाइगर जिंदा है ने 339 करोड़ की कमाई की।

वहीं टीवी पर इस फिल्म के पहले वर्ल्ड टीवी प्रीमियर ने टीआरपी रिकॅार्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म को 9892 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को 18 मार्च को दिखाया गया था।
इसी दिन गोलमाल अगेन और शादी में जरूर आना भी दिखाई गई थी। गोलमाल अगेन को 3601 की रेटिंग मिली है। वहीं राजकुमार राव की फिल्म के टीवी प्रीमियर शादी में जरूर आना को 3378 की रेटिंग मिली है।
यानी कुलमिलाकर देखा जाए तो टाइगर का जादू बरकरार रहा। बहरहाल,यहां देखिए चौंकाने वाले टॅाप फिल्म टीआरपी रेटिंग की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
