हो गया फैसला, इस सुपरहिट में करेंगे टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी रोमांस, फैंस के लिए धमाका !

By Prachi Dixit

बॅालीवुड के रोमांटिक कपल की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में दिशा पटानी और टाइगर श्रॅाफ का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि दुनिया के सामने भले ही दोनों ने अपने प्यार का इकरार नहीं किया हो। लेकिन इस बात की सबको खबर है कि इन दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी कई साल से बन रही है।

दिशा और टाइगर को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना हमेशा के लिए उनके फैंस के लिए मस्ट वॅाच बन जाता है। अब ये दोनों एक साथ इस सुपरहिट में एंट्री करने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नच बलिए सीजन 9 की। हाल ही में खबर आयी थी कि नच बलिए सीजन 9 को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा जज कर सकते हैं।

Tiger Shroff,Disha Patani,

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अरबाज और मलाइका नहीं बल्कि टाइगर श्रॅाफ और दिशा पटानी को एक साथ इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स बॅालीवुड की किसी नई जोड़ी को इस शो के लिए लाना चाहते हैं।

टाइगर और दिशा के रोमांस के साथ दोनों का डांस भी लोगों को काफी पसंद है। दोनों एक बेहतरीन डांसर हैं। टाइगर और दिशा के साथ बतौर जज कैटरीना कैफ का नाम भी चर्चा में हैं। सलमान इस बार शो का निर्माण कर रहे हैं। मुमकिन है कि सुनील ग्रोवर और जेनिफर इस शो को होस्ट करे।

बहरहाल, यहां देखिए दिशा की ऐसी तस्वीरें जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X