2019 में इस सुपरहिट में रोमांस करेंगे टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी , फैंस के लिए डांस धमाका !
बॅालीवुड की रियल लाइफ रोमांंटिक जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में लोकप्रिय नाम टाइगर श्रॅाफ और दिशा पटानी का भी है। दोनों ने अभी तक दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है।
ये सुपरहिट जोड़ी एक साथ जल्द डांस और रोमांस का डबल डोज लेकर आ रही है। हम बात कर रहे हैं टीवी के टीआरपी तोड़ शो नच बलिए सीजन 9 की। ऐसी खबर है कि दोनों को इस शो के लिए बतौर जज अप्रोच किया गया है। ये भी माना जा रहा है कि दोनों ने इस शो को साथ में जज करने के लिए हामी भर दी है।
हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स बॅालीवुड की किसी नई जोड़ी को इस शो के लिए लाना चाहते हैं। दूसरी तरफ शो का कांसेप्ट इस बार थोड़ा अलग रखा गया है। जहां पर नई और पुरानी जोड़ी के साथ कई ब्रेकअप कर चुकी जोड़ियां भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

रिपोर्ट्स अनुसार शक्ति टीवी शो फेम रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला को शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया है। दोनों इसके लिए तैयार भी हैं। टाइगर और दिशा के साथ बतौर जज कैटरीना कैफ का नाम भी चर्चा में हैं। सलमान इस बार शो का निर्माण कर रहे हैं। मुमकिन है कि सुनील ग्रोवर और जेनिफर इस शो को होस्ट करें।
चलिए अब आपको बताते हैं इस सीजन के उन सभी कंटेस्टेंट के नाम जो कि हाल ही में लीक हुई नच बलिए कंटेस्टेंट की लिस्ट का हिस्सा हैं।


Click it and Unblock the Notifications