Throwback- 'बुद्धि भ्रष्ट है तुम्हारी'- जब चलते शो में दिव्या अग्रवाल ने किया था प्रियांक से ब्रेकअप का ऐलान!

divya agarwal, priyank sharma

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण उनकी सगाई है, जो कि उन्होने अपूर्व पडगांवकर से की है। इसके बाद उनको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं और कुछ लोग सगाई की मुबारकबाद भी दे रहे हैं। दिव्या अग्रवाल की लाइफ काफी उतार चढाव वाली रही है और इस वक्त हम उनके एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं। दिव्या अग्रवाल ने काफी नाटकीय तरीके से प्रियंका शर्मा के साथ ब्रेकअप का ऐलान किया था।

दरअसल उस वक्त प्रियंका शर्मा बिग बॉस के घर के अंदर थे और सलमान खान के सामने दिव्या अग्रवाल पहुंची थीं। दिव्या ने इस दौरान प्रियांक से नाता तोड़ते हुए काफी खरी खोटी सुनाई थी।

सार्वजनिक मंच पर ब्रेकअप का ऐलान करने के कारण दिव्या खबरों का हिस्सा रहीं थीं। उन्होने प्रियांक शर्मा से कहा था ''उनकी बुद्धि भ्रष्ट है, वो उनको डांटने आईं थीं लेकिन देखकर पिघल गई।''

इसके अलावा उनका कहना था कि.. ''हम दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं, सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अब कुछ सही नहीं है।'' इसके अलावा दिव्या ने एक इंटरव्यू में खुद को एक 'बदला हुआ इंसान' भी बताया था और खुलासा किया था कि अब ऐसे ही हालात में वह कैसे रिएक्ट करेंगी।

ना सिर्फ प्रियांक शर्मा बल्कि उनके अलावा दिव्या अग्रवाल.. वरुण सूद के साथ भी रिलेशन में थीं लेकिन वो भी काफी जल्दी खत्म हो गया था। फिलहाल उन्होने अपूर्व पडगांवकर से सगाई की है और पहली तस्वीर सामने आई है।

उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद कर दूंगी? शायद ऩही। जीवन में और अधिक चमक आ गई और मुझे इस सफर को साझा करने के लिए सही व्यक्ति मिल गया।'' उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X