Throwback Video: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का ऑडिशन वीडियो वायरल, मासूमियत पर फिदा हुए फैंस

Throwback Video: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में धमाल मचा रही हैं। शो में अर्चना का एक नया अवतार दर्शकों को देखने को मिल रहा है, जो कि फैंस को पसंद भी आ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी मासूमियत लोगों के दिलों मे खास जगह बना रही है।
अंकिता लोखंडे का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल-
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोंखडे इन दिनों बिग बॉस 17 के घर में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। फैंस भी अंकिता को ऐसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं क्योंकि ये पहली बार होगा जब एक्ट्रेस का ऐसा रूप देखने को मिला है।
इसी बीच अंकिता लोखंडे का एक थ्रोबैक वीडियो यूट्यूब पर सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस की मासूमियत देखते ही बन रही है। इस वीडियो में अंकिता हिट टेलीविजन शो पवित्र रिश्ता के लिए ऑडिशन दे रही हैं। ऑडिशन के वक्त अंकिता अपने डायलॉग बोलकर सबको इंप्रेस करती नजर आ रही हैं।
अर्चना कहता है,- "नमस्कार मैं हूं अर्चना, मेरे लिए मेरा परिवार ही सब-कुछ हैं, मैं उनके लिए सब कुछ कर सकती हूं..."इसके बाद अंकिता अपना डायलॉग भूल जाती हैं। फिर कट होने के बाद दोबार बोलती हैं।
दोबारा अंकिता कहती हैं,- "नमस्कार मैं हूं अर्चना, मेरे लिए मेरा परिवार ही सब कुछ है। मेरी आई मेरे बाबा मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं। अपनी पढ़ाई छोड़ने का गम तो है मुझे लेकिन वो भी मैंने अपनी आई के लिए किया। पर पता नहीं क्यूं मेरी आई मुझे अपने आप से दूर करना चाहती हैं। मेरे लिए लड़का ढूंढ रही हैं।"
इस वीडियो में अंकिता लोखंडे के लुक की बात करें तो, इसमें एक्ट्रेस पूरी तरीके से अर्चना के आउटफिट में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे का हिट सीरियल था पवित्र रिश्ता, जिसमें सुशांत सिंह संग उन्होंने काम किया था।
बिग बॉस 17 में विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे-
टीवी की फेसस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 का हिस्सा बनी हुई हैं। इस दौरान अंकिता और उनके पति विक्की के बीच कई सारी लड़ाई-झगड़े देखने को मिले परंतु दोनों हमेशा साथ रहे। शो के दौरान दोनों अच्छा गेम खेल रहे हैं। कई बार सलमान खान भी विक्की और अंकिता को गेम को लेकर समझा चुके हैं। दर्शकों को भी दोनों की गेम काफी पंसद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












