Throwback- नोरा फतेही बनने के चक्कर में ट्रोल हुईं आएशा खान, वीडियो को फूहड़ बताते हुए भड़क रहे हैं लोग!

आयशा खान को बिग बॉस के लिए जाना जाता है। मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड के तौर पर पहुंची आयशा को लेकर काफी बातें हुईं थीँ। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद आयशा काफी बुरी तरह से ट्रोल हुई हैँ। दरअसल इस दौरान उन्होने नोरा फतेही के आइटम नंबरों की कॉपी की थी और लोगों ने इसको फूहड़ और बुरा बताया है।
जी हां, इस वीडियो को एक आयशा खान के एक पेज पर साझा किया गया था। वीडियो के सामने आते ही लोग आयशा खान को काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर एक ने लिखा है, ''ये बॉलीवुड की अगली राखी सावंत है।'' एक ने लिखा है, ''मुनव्वर का नाम लेकर फेमस हो गई।'' एक ने लिखा, ''इंटरव्यू तो ऐसा देती है जैसे बहुत सीधी है अश्लील कहीं की।'' एक ने लिखा, ''आ गई अपनी असली औकात पर...क्यूं अपने मुस्लिम नाम आयशा का भी लहज़ा नहीं रखते हैं...अल्लाह सबको हिदायत दे...।'' एक ने लिखा, ''या इनको फिर सम्मान चाहिए।'' एक ने लिखा, ''फूहड़ लग रही है।'' लोग ऐसे ट्रोल कर रहे हैं।
गलत एंगल को लेकर मीडिया पर भड़कीं थीं
हाल ही में आयशा ने एक वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया को लताड़ लगाई थी। उन्होने कहा था, "ये एंगल क्या हैं? आप जूम कहां कर रहे हैं? आपने परमिशन ली? कुछ मीडिया हाउसों में क्या गलत है? क्या एक महिला इस डर के बिना अपनी इच्छानुसार कपड़े नहीं पहन सकती कि पता नहीं कौन किस एंगल से फोटो खींचेगा। बिल्कुल गलत बात है! एक महिला कार से बाहर निकलने से पहले अपना आउटफिट ठीक कर रही है और आप उस मोमेंट और पोस्ट को कैद करना चाहते हैं।''


Click it and Unblock the Notifications