Throwback- पति के साथ अंकिता लोखंडे का प्राइवेट वीडियो वायरल, भड़के लोग, बोले- 'सबकुछ पोस्ट कर दो'

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर मशहूर है कि बिग बॉस में आने के बाद दोनों का रिश्ता बदल गया है। हालांकि बिग बॉस में ये काफी लड़ते थे। लेकिन इस वक्त दोनों एक थ्रोबैक वीडियो को लेकर ट्रोल हो रहे हैं।
इस वीडियो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कैमरा चालू करते अंकिता लोखंडे विक्की जैन के पास आती हैं और अजीब अजीब हरकतें करने लगती हैं।
इस बीच विक्की जैन उनको गोद में उठा लेते हैं और मस्ती करने लगते हैं। हालांकि इन प्राइवेट मोमेंट्स को कैमरे में कैद करने को लेकर लोग काफी नाराज हो रहे हैँ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की आलोचना हो रही है और लोग सवाल भी कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैँ। एक ने लिखा है, ''बिग बॉस के बाद बेवकूफ़ अंकिता।'' एक ने लिखा, ''सबसे बड़ा नकली कपल।'' एक ने लिखा, ''क्षमा करें, इसे जनता के देखने के लिए रिकॉर्ड क्यों किया गया है?'' एक ने लिखा, ''सबकुछ डाल दो सोशल मीडिया पर।'' एक ने लिखा, ''प्राइवेट वीडियोज मत साझा किया करो।'' एक ने लिखा, ''बिग बॉस के इतिहास की सबसे नफरत की जाने वाली जोड़ी"। एक ने लिखा, ''ये क्या बकवास है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
अंकिता लोखंडे फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ मिलकर एक वेब सीरीज 'आम्रपाली' लेकर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मशहूर और ग्लैमरस 'नगरवधू' आम्रपाली का किरदार निभाने के लिए अंकिता लोखंडे को चुना गया है। इंस्टाग्राम पर संदीप सिंह ने फैंस को यह रोमांचक खबर दी और पोस्ट को कैप्शन दिया, "शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन का प्रतीक अंकिता लोखंडे को आम्रपाली के रूप में पेश कर रहा हूं। यह खूबसूरत वेब सीरीज शाही वेश्या की अनकही गाथा को उजागर करती है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications