क्या सच में तनीषा-कुशाल की वजह से बिग बॉस छोड़ देंगे सलमान खान?

कलर्स के सबसे लोकप्रिय और विवादित शो बिग बॉस 7 को देखते हुए लोगों को झटका उस समय लगा जिस समय शो के होस्ट सलमान खान ने सबके सामने गुस्से में कह दिया कि वह शो के अगले संस्करण में नहीं दिखायी देंगे। सलमान के मुंह से यह बात सुनकर हर कोई भौचक्का रह गया कि आखिर सलमान खान ने ऐसा क्यों कहा? दरअसल सलमान खान को शो के प्रतियोगी कुशाल टंडन और तनीषा मुखर्जी के बीच का झगड़ा रास नहीं आ रहा था।

कुशाल औऱ तनीषा के बीच में पिछले कई एपीसोड से झगड़ा चल रहा है। लड़ते-लड़ते कुशाल की कई बार जुबान भी फिसल चुकी है, तभी तो वह तनीषा पर कई बार उल-जूलूल टिप्पणी भी कर चुके हैं लेकिन शनिवार को प्रसारित हुए एपीसोड में जब कुशाल-तनीषा ने हद पार की तो सलमान के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने वह सब कह डाला जिसकी उम्मीद खुद शो वालों को नहीं थी।

सलमान ने कुशाल से कहा, "यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं।" सलमान ने कहा कि उन्हें भी गलत छवि का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें एहसास है कि लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं बुरी यादें रह जाती हैं। सलमान ने शनिवार को शो के दौरान कहा, "इस एपिसोड की वजह से बिग बॉस का यह मेरा अंतिम संस्करण हो सकता है।"

रविवार को सलमान ने ट्विटर पर भी इस बारे में लिखा है और कहा है कि बिग बॉस के दर्शकों का कहना है कि दोनों प्रतिभागियों को शो से बाहर कर देना चाहिए, लेकिन आपने जो कुछ भी देखा, बात बस उतनी सी ही नहीं है।" उन्होंने लिखा, "आप एक घंटे का एपिसोड देखते हैं, जबकि मुझे पूरे सप्ताह यह सबकुछ संभालना पड़ता है।"

सलमान ने लिखा कि यदि किसी महिला के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो सभी महिला एवं पुरुषों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, यदि ऐसा नहीं होता है, तो अब ऐसा जरूर होना चाहिए।

गौरतलब है कि कलर्स के मोस्ट टीआरपी शो बिग बॉस के लगातार 4, 5, 6 और 7 की मेजबानी कर रहे हैं, कहना गलत ना होगा कि शो की लोकप्रियता में आधे से ज्यादा का हाथ सलमान खान की भी है ऐसे में सलमान का शो को छोड़ने की बात से जितना धक्का शो के आयोजकों को लगा उतना ही शो को देखने वाले दर्शकों को भी लगा है।देखते हैं कि सलमान की धमकी के बाद तनीषा-कुशाल सुधरते हैं कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X