इस कपल से परेशान हुआ चैनल..दे दी शो से निकालने की धमकी!
आज कल टेलीविज़न पर टीवी स्टार्स का डेट करना कॉमन हो गया है। ऐसे ही टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह और नक्ष का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस सीरियल में ये दोनों कज़न्स हैं, लेकिन रीयल लाइफ में ये दोनों कपल हैं।

अब इन दोनों का आपस में एक-दूसरे को डेट करना इन दोनों पर ही भारी पड़ गया है। खबर के अनुसार, ऑन स्क्रीन भाई-बहन (कजिन) का किरदार निभाने वाले रोशन मेहरा और कांची सिंह को स्टार प्लस चैनल की तरफ से अपने डेटिंग की खबरों को ज्यादा चर्चित न करने के लिए आगाह किया गया है।
मोहनजोदड़ो-जोधा अकबर से कम नहीं टेलीविज़न के ये पीरियड ड्रामा!
चैनल ने ये हिदायत दी कि वो अपनी डेटिंग की ये बात दर्शकों में जाहिर न होने दें... क्योंकि इससे सीरियल की ऑडियंस पर गलत असर पड़ेगा। चैनल की तरफ से ये भी धमकी दी गई है यदि उनकी डेटिंग की खबरें ऐसी ही आम होती रही को दोनों को सीरियल से बाहर कर दिया जाएगा।
इंटीरियर डिज़ाइनर से 'किन्नर' तक..जानिए इस एक्ट्रेस की दिलचस्प बातें..फैन हो जाएंगे!
आपको बता दें कि दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरे हुए हैं। इनकी फोटोज देखकर यह साफ है कि दोनों का रिश्ता जस्ट फ्रेंड्स से कहीं ज्यादा है। हाल ही में रोहन ने कांची को फिश पोट भी गिफ्ट किया है। दोनों आउटिंग और डिनर की फोटोज इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications