मां ने की चौकीदारी..तो बेटी ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुई बंद...फिर उसके बाद...
कहते हैं जब इंसान प्यार में होता है तो वो दुनिया जहां भूलकर बस उन्हीं ख्यालों में खो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ। दरअसल, खबर है कि इस सीरियल में नायरा किरदार निभाने वालीं शिवांगी जोशी इन दिनों अपने को-स्टार मोहसिन खान को डेट कर रही हैं।

PICS..इस 'डॉक्टर' के साथ रोमांस करते कैमरे में कैद हुईं कैटरीना कैफ!
हाल ही में हुआ यूं कि पिछले एक महीने से शिवांगी जोशी की मां ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर आती हैं, लेकिन उन्हें कानों कान खबर नहीं थी कि उनकी लाडली बेटी इन दिनों प्यार में हैं। लेकिन जब शिवांगी की मां को इस बारे में खबर लगी तो उन्होंने शिवांगी की सेट पर जासूसी करनी शुरू कर दी।
#HotPics..एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का बिकिनी लुक और मालदीव की मस्ती..उफ्फ!
अब अगर मम्मी तेज़ हैं तो आखिर शिवांगी भी उनकी बेटी हैं, वो भला पीछे कैसे हट सकती हैं। अब जैसे ही शिवांगी को पता चला कि उनकी मम्मी कर रही हैं चौकीदारी, तो वो चुपके से मोहसिन की वैनिटी वैन में गईं और दोनों को अंदर से बंद कर लिया। हाहा..Clever!
आपको बता दें कि ये दोनों सीरियल में भी कपल का किरदार निभा रहे हैं। ऑनस्क्रीन भी इन दोनों के रोमांस के सीन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
इस सीरियल में नायरा और कार्तिक के एक एमएमएस की वजह से कहानी में ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल चंदू नायरा से बदला लेने के लिए एक चाल चलने वाला है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नैतिक और अक्षरा की बेटी नायरा और उसका ऑनस्क्रीन हीरो कार्तिक एक ड्रिंक पीते हैं। जिसमें कुछ मिलया हुआ होता है।
इसे पीकर दोनों नशे में आ जाते हैं। इस हालत में दोनों करीब आ जाते हैं। इसी दौरान चंदू एक एमएमएस बना लेगा जिसकी मदद से वो इन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications





