ALERT: ये टीवी एक्ट्रेस.. करने वाली हैं धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू.. हो जाएं तैयार!
टीवी एक्ट्रेस सोनिया बालनी ने दर्शकों को काफी समय तक टेलीविजन पर इंटरटेन किया है। सोनिया को हमने टीवी शो 'मैं तेरा हीरो' में क्यूट सा किरदार निभाते देखा है। बहरहाल, अब सोनिया अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
जी हां, सोनिया बॉलीवुड फिल्म तुम बिन के सीक्वल तुम बिन 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे गुरप्रीत नाम का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की कहानी 3 बहनों के इर्द गिर्द घूमेगी। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स अभी बाहर नहीं लाया गया है।
शाहरूख के साथ धमाकेदार डेब्यू.. अब बदल ली अपनी पूरी इमेज.. HOT Pics

तुम बिन 2 की शूटिंग ब्रिटेन में की गई है और फिल्म 18 नवंबर 2016 को जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फोर्स 2 से क्लैश करेगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं।
तुम बिन बॉलीवुड की सुपरहिट म्यूजिकल फिल्म थी। आज भी फिल्म के गाने लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। फिल्म और फिल्म के किरदारों को दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया। वहीं अब फिल्म की लोकप्रियता को देखकर इसका सीक्वल भी बन गया।


Click it and Unblock the Notifications