#GoodNews! एक बार फिर मम्मी बनीं ये एक्ट्रेस..घर आया बेबी ब्वॉय!
टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा एक बार फिर मां बन गई हैं। रोशनी ने हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद रोशनी के बहन दीया ने दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों रोशनी के बेबी शॉवर की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

बता दें कि इस मौके पर उनकी कई फ्रेंड्स ने उनके साथ खूब मस्ती की थी। रोशनी ने फंक्शन में ब्लू और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। इस दौरान रोशनी अपना बेबी बंप दिखाती हुई भी नज़र आईं। आपको बता दें कि रोशनी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को दी थी।
पत्नी के साथ करन पटेल का रोमांटिक अंदाज..किया कुछ खास..CUTE
'कसम से' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे शोज में दिखीं रोशनी ने 2006 में फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की थी। 2012 में उन्होंने बेटे जयवीर को जन्म दिया था। रोशनी ने 10 दिसंबर 2006 को सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। 5 नवंबर 2012 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
करीब तीन महीने पहले एक्ट्रेस श्वेता साल्वे ने अपनी और रोशनी की बेबी बंप वाली फोटो फैन्स के साथ शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था, Caution: Giggling Bumps Ahead. रोशनी चक दे बच्चे, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी सर्कस, काव्यांजलि और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे शोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं। स्टाइल के मामले में रोशनी किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











