कसौटी जिंदगी की 2 के सेट से लीक हुआ हिना खान- एरिका के बीच का फाइट VIDEO
कसौटी जिंदगी की 2 में फिलहाल अनुराग और प्रेरणा की लाइफ में मिस्टर बजाज की एंट्री हो चुकी है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोमोलिका के जाने के बाद शो में मिस्टर बजाज का ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन हिना खान जिस तरह की टीआरपी बतौर कोमोलिका इस शो को दी है, वो काबिले तारीफ है।
आपको याद होगा कि जब कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान की एंट्री हुई थी, तो ऐसी खबर आयी थी कि हिना खान और एरिका यानी कि प्रेरणा के बीच अनबन है। दोनों सेट पर एक दूसरे से बात नहीं करती हैं। इस पर हिना और एरिका ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

हालांकि कुछ दिन पहले एरिका और हिना की साथ में पूल में मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। जिससे इस बात पर यकीन कर लिया गया कि दोनों के बीच किसी भी तरह का कोल्ड वॅार नहीं है।
फिलहाल इस बीच कसौटी जिंदगी की 2 के सेट से हिना और एरिका का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर दोनों के बीच की फाइट साफ नजर आ रही है। वैसे ये फाइट दुश्मनी नहीं बल्कि दोस्ती वाली है। चलिए आपको दिखाते हैं।
नीचे देखिए VIDEO और हिना की खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications