एक सीरियल जिसके आते ही बाकी हुए छूमंतर..टूटे सारे टीआरपी रिकॉर्ड...
पिछले कई सप्ताह से सीरियल कुमकुम भाग्य ने टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर मानों कब्ज़ा सा किया हुआ था। लेकिन इस सप्ताह जब ये सीरियल टीआरपी लिस्ट में से नीचे आकर गिरा तो काफी हैरानी भी हुई। इससे भी ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि ये सीरियल नंबर 1 पर तो क्या बल्कि टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाया है।

फिर उसके बाद पता चला कि नंबर वन पर आ गया है कृस्टल डिसूज़ा का सीरियल 'ब्रह्मराक्षस'। इस सीरियल ने लोगों पर काफी कम समय में अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है।
लेकिन ज़रा सोचा जाए कि इस सीरियल में ऐसा क्या है जिसने कुमकुम भाग्य के इतने समय से चल रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। तो चलिए आज हम उसी पर नज़र डालते हैं कि ऐसा इस सीरियल में क्या है जिसे इसने नंबर 1 पर पहुंचा दिया।
सारा खान के शो ने बदली लोकेशन, अब यहां होगा शूट!
* इसमें सबसे खास बात है गति। मतलब ये कि इस सीरियल की कहानी इतनी तेज़ी और इतने नए-नए एंगल से दिखाई जा रही है कि लोग सोच नहीं पाते कि आगे क्या होने वाला है। सीरियल में हमेशा ही नए-नए मोड़ लाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
* सीरियल की लीड एक्ट्रेस कृस्टल डिसूज़ा जो इसमें रायना का किरदार निभा रही हैं, उनकी अपने को-स्टार अहम शर्मा जो ऋषभ का किरदार निभा रहे हैं, उनसे उनकी कैमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
काफी बड़ी हो गई हैं ऋतिक रोशन की 'बहन'..अब दिखेंगी इस सीरियल में!
* इसमें पर्फॉर्मेंस भी एक अहम हिस्सा है। कृस्टल डिसूज़ा रायना के रोल का वाकई में बहुत खूबसूरती से निभा रही हैं। इसी के साथ अहम शर्मा की पर्फॉर्मेंस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही रक्षंधा खान की पर्दे पर काफी समय बाद वापसी हुई है, इससे भी लोग काफी खुश हैं।
* इस सीरियल के लिए सबसे फायदे की बात है इसकी टाइमिंग। वीकेंड में इस सीरियल को दिखाना फायदा को सौदा है।
* आजकल टेलिवीज़न पर सुपरनेचुरल ड्रामा को लोग काफी पसंद करने लगे है, और ये सीरियल भी 1979 की फिल्म जानी दुश्मन की कहानी पर आधारित है। तो इसका स्लॉट भी लोगों को काफी पसंद आया है।
* सीरियल के स्पेशल इफेक्ट्स लोगों को आकर्षित करने के लिए कारगार साबित हुए हैं। नागिन सीरियल में लोगों ने इसके इफेक्ट्स को काफी पसंद किया था, अब इसी तरह ब्रह्मराक्षस के स्पेशल इफेक्ट्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















