Ooo..तो इसलिए ऋतिक ने 'झलक' में आने से मना किया!
सबसे पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार अपनी-अपनी आने वाली फिल्म के लिए झलक दिखलाजा 9 के सेट पर प्रमोशन करते दिखाई दे सकते हैं। फिर वहीं बाद में खबर आई कि इन दोनों ने ही झलक के सेट पर जाने से मना कर दिया। वजह बताई गई थी कि चैनल चाहता था कि ये दोनों झलक के साथ-साथ कॉमेडी नाइट्स बचाओ में भी आएं।

चैनल की ये डिमांड दोनों को सूट नहीं की और दोनों ने दोनों ही शो में आने से मना कर दिया। लेकिन हाल ही में असलियत कुछ और ही सामने आई है। ऋतिक रोशन ने शो में आने से क्यों मना किया, इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल, बताया जा रहा है कि जिस समय डांस शो झलक दिखलाजा 9 की शूटिंग होगी उस समय ऋतिक का अपने बच्चों के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान है।
झलक दिखलाजा 9 : अर्जुन के बाद ये एक्ट्रेस हुई चोटिल!
ऋतिक ने अपने बच्चों को हॉलीडे पर ले जाने का वादा किया था। इसलिए ऋतिक स्पेन में अवॉर्ड फंक्शन अटैंड करने के बाद अपने बच्चों के साथ सीधा अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे। तो अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि झलक में पहले मेहमान अनिल कपूर होंगे, जो अपने आने वाले शो '24' का प्रमोशन करते दिखाई देंगे।
Ooo...तो सलमान खान ऐसे करेंगे 'बिग बॉस' और 'ट्यूबलाइट' को मैनेज...इंट्रस्टिंग!
आपको बता दें कि टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर इस शो का प्रसारण 30 जुलाई से होगा। इसमें सिद्धांत गुप्ता, शांतनु महेश्वरी, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना, हेली शाह और शक्ति अरोड़ा को प्रतिभागियों के रूप में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











