DHAMAKA: टीवी शो 'दिया और बाती हम 2' में दिखेंगे ये बॉलीवुड एक्टर!
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि दीया और बाती हम के पार्ट 2 को आपके सामने लाने का विचार किया जा रहा है। और ये भी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दीया और बाती हम के दूसरे सीज़न में आपको शो के लीड किरदार अनस राशिद और दीपिका सिंह नज़र नहीं आएंगे।

तो अब आप सोच रहे होंगे कि इनकी जगह कौन सा स्टार लेगा। तो चलिए हम आपको बता दें कि दीया और बाती हम 2 में बॉलीवुड स्टार अनस को रिप्लेस करेंगे। सूत्रों के अनुसार शरमन जोशी आपको दीया और बाती हम सीज़न 2 में लीड रोल में दिखाई दे सकते हैं।
तो वहीं अगर शरमन सहमत होंगे तो फीमेल लीड रोल में कोई नई एक्ट्रेस आपके सामने आएंगी। जबकि इसमें पुराने सीज़न के किरदारों में से भाभो, मीना, विक्रम, बाबा सा दूसरे सीज़न में भी बने रहेंगे। इस सीरियल में संध्या और सूरज को मृत दिखाया जाएगा और स्टोरी इसके आगे से शुरू होगी।
Comment plz...टीवी एक्ट्रेसेस का बिकिनी लुक..कौन हैं बेस्ट!
आपको बता दें कि दीया और बाती हम सीरियल 2011 में शुरू हुआ था, जो कभी टीआरपी लिस्ट में काफी आगे रहा करता था। भाभो का मेलोड्रामा, संध्या-सूरज का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन पिछले काफी समय से इस सीरियल की टीआरपी गिरने की वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। सुनने में तो ये भी आया था कि अनस और दीपिका के नखरीला व्यवहार भी इस शो के बंद होने का एक कारण है।


Click it and Unblock the Notifications












