तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी, इस तारीख को होगी धमाकेदार एंट्री!
Recommended Video
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी खुश खबरी आ गई है। जैसा कि हम आपको ये पहले ही बता चुके हैं कि दयाबेन जल्द शो में वापस आने वाली हैं। कई दिनों से चर्चा थी कि मेकर्स दयाबेन के किरदार के लिए किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट कर रहे हैं।
टीवी के कई टॅाप नाम भी इस फेहरिस्त में चर्चा में थे। अब इस लिस्ट से सभी का नाम कट चुका है। एक अखबार ने दावा किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की पत्नी की भूमिका कोई और नहीं बल्कि खुद दिशा वकानी यानी कि पुरानी दयाबेन निभाने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी असित मोदी के इटली वेकेशन से लौटने का इंतजार कर रही हैं। मुमकिन है कि 18 मई को वह दोबारा से इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। फैंस भी कई बार इस बात की गुजारिश कर चुके हैं कि दिशा वकानी के अलावा और कोई दयाबेन नहीं बन सकती हैं।

गौरतलब है कि साल 2017 के बाद इसी बात की चर्चा रही कि आखिर कब और कैसे दिशा वकानी शो में दिखाई देंगी।सितंबर के बाद से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।तब से लेकर अब तक शो के निर्माता दिशा वकानी के लौटने का इंतजार पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्टस अनुसार दिशा ने खुद शो के मेकर्स से वापसी के लिए संपर्क किया है। खबर है कि मई के अंत तक दिशा की एंट्री शो में होना मुमकिन समझा जा रहा है।
वैसे आपको बता दें कि तारक मेहता के सभी स्टार्स लाखों की कमाई करते हैं..


Click it and Unblock the Notifications