'भाभीजी घर पर हैं' में क्रिकेट का तड़का..पॉपुलर क्रिकेटर आएंगे नज़र!

By Shivani Verma

एंड टीवी के सीरियल भाबीजी घर पर हैं में जबसे शो की लीड रोल शिल्पा शिंदे इसे छोड़कर गई हैं तभी से इसकी टीआरपी में काफी फर्क पड़ा है। अब इस शो के मेकर्स नए-नए किरदारों की एंट्री से इस शो में रोचकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीरियल में कई स्टार्स अपनी-अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए आते रहते हैं।

Brett Lee

आपको बता दें कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अनइंडियन' के प्रचार के लिए लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन धारावाहिक 'भाबी जी घर पर हैं' में नजर आएंगे।

ये हैं टीवी के सबसे महंगे एक्टर...फीस जानकर रह जाएंगे दंग!

इस सीरियल में में अनीता का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने कहा कि ली दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसनीय क्रिकेटरों में से एक हैं। यह सुनकर मैं बहुत खुश हूं कि वह हमारे शो के सेट पर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सुना है कि वह गिटार बहुत अच्छा बजाते हैं, इसलिए मैं उनका गिटार सुनने की उम्मीद कर रही हूं।

OMG..तो अब पाकिस्तानी सीरियल्स में दिखेंगी ये टीवी एक्ट्रेस!

धारावाहिक की इस खास कड़ी की शूटिंग ली बुधवार को करेंगे। गौरतलब है कि 'भाबी जी घर पर हैं' का प्रसारण एंड टीवी पर होता है। इसमें सौम्या टंडन के अलावा आशिफ शेख, शुभांगी अत्रे और रोहिताश गौड़ भी हैं। तो वहीं अनुपम शर्मा निर्देशित 'अनइंडियन' फिल्म भारत में 19 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें तनिष्ठा चटर्जी और निकोलस ब्राउन जैसे सितारे भी हैं। इसी फिल्म का प्रमोशन करने ली इस सीरियल में दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X