तो फाइनली मिल ही गई सलमान खान को अपनी फेवरिट!
बिग बॉस के पिछले सभी सीज़न में एक न एक कंटेस्टेंट ऐसा ज़रूर होता है जो सलमान खान के मन में सॉफ्ट कॉर्नर बनाए रखता है। इस बार सलमान खान की फेवरिट कंटेस्टेंट बनी हैं दिल्ली की लोकेश कुमारी शर्मा।
बिग बॉस के पिछले सभी सीज़न में एक न एक कंटेस्टेंट ऐसा ज़रूर होता है जो सलमान खान के मन में सॉफ्ट कॉर्नर बनाए रखता है। वहीं बिग बॉस 10 में ऐसे कई रंगीन मिज़ाज कंटेस्टेंट हैं जो अपने अपने तरीके से शो के लइे टीआरपी जुटाने में लगे हुए हैं। स्वामी ओमजी का अपना अलग अंदाज़ है तो बाकियों का अपना अलग अंदाज़।

जब से बिग बॉस शुरू हुआ तभी से लोग जानना चाहते हैं कि इस बार कौन सा कंटेस्टेंट सलमान खान का फेवरिट बनेगा। तो चलिए उसका नाम भी सामने आ गया है।
जी हां, इस बार सलमान खान की फेवरिट कंटेस्टेंट बनी हैं दिल्ली की लोकेश कुमारी शर्मा। जी हां..ये हम नहीं कह रहे ये तो खुद सलमान खान ने ही कह दिया है।
बिग बॉस 10 से आउट हुईं प्रियंका जग्गा..पैंट में टॉयलेट करने से आईं थीं सुर्खियों में!
सलमान ने कहा है कि जिस तरह से लोकेश कैमरे के सामने बोल कर लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं उन्हें उनका ये अंदाज़ काफी अच्छा लगता है। सलमान ने लोकेश से बिग बॉस रैप पर पर्फॉर्म करने को भी कहा था, जिसे देखकर सलमान काफी हंसे भी थे।
अब सलमान की इन बातों से तो यही लगता है कि उन्हें इस सीज़न की अपनी फेवरिट कंटेस्टेंट मिल गई है। बहरहाल, आइए नज़र डालते हैं पिछले सीज़न्स में कौन कौन सलमान के फेवरिट रह चुके हैं..
गौतम गुलाटी
गौतम गुलाटी सलमान खान के काफी चहेते कंटेस्टेंट थे। सलमान ने कई बार शो में गौतम का फेवर भी लिया है। इसका कारण उनकी पुरानी दोस्ती भी हो सकती है। करिश्मा तन्ना का गौतम के खिलाफ रहती थी, जो सलमान को पसंद नहीं था।
मंदाना करीमी
मंदाना करीमी को भी सलमान काफी फेवर करते थे। इस शो में सलमान मंदाना को कई बार गाइड करते हुए भी दिखाई दिए।
तनीषा मुखर्जी
Tv रिपोर्ट..इसका तो सभी को डर था..नागिन आएगी और डस जाएगी!
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स में सलमान खान की फेवरिट्स की लिस्ट में अगला नाम आता है तनीषा मुखर्जी का।
एलि अवराम
फिल्म मिकी वायरस से पहले एलि अवराम बिग बॉस सीज़न 7 में भी नज़र आ चुकी हैं। एलि के सलमान के साथ काफी अच्छे रिलेशन थे।
श्वेता तिवारी
सलमान ने श्वेता तिवारी का भी काफी फेवर किया। यूं तो डौली बिंद्रा और श्वेता तिवारी के बीच होने वाली लड़ाई ने शो को काफी टीआरपी दिलाई, लेकिन बात जब पक्ष लेने की आती थी तो सलमान का पलड़ा श्वेता की तरफ ही झुका हुआ नज़र आता था।
महल चहल
इस लिस्ट में अगला नाम आता है महल चहल का। जी हां..महक भी सलमान की फेवरिट कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसी के चलते पूजा मिश्रा ने सलमान पर पक्षपात का आरोप भी लगाया था। यही नहीं शक्ति कपूर और पूजा बेदी को भी सलमान से यही शिकायत रही थी।
काशिफ कुरैशी
यूं तो काशिफ करैशी की इस शो में अाम आदमी कै तौर पर एंट्री हुई थी, लेकिन काशिफ की सलमान खान से मुलाकात फिल्म वांटेड के सेट पर हुई थी, इसका मतलब ये कि सलमान और काशिफ एक दूसरे को पहले से जानते थे। सलमान इनका भी काफी फेवर करते थे।


Click it and Unblock the Notifications







