अबे चोर.. दरवाजा खोल! इस कंटेस्टेंट ने घर के अंदर ही Bigg Boss को जमकर दी थीं गालियां, कौन है बंटी?

Bunty Chor Abused Bigg Boss- सलमान खान के विवादित रियालिटी शो बिग बॉस के इतिहास में काफी ऐसे प्रतियोगी आए हैं जिन्होने उनकी बीपी हाई कर दिया है। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि एक प्रतियोगी ने सलमान खान से नहीं बल्कि बिग बॉस से बदतमीजी की थी।
जी हां, इस प्रतियोगी ने बिग बॉस को काफी गंदी गंदी गालियां थी और सारे घरवालों के सामने ऐसा कुछ कहा था जो कि बताने लायक भी नहीं है। अब जब से जीशान कादरी ने बिग बॉस को बेकार कहा है इसके बाद से वीडियो वायरल हो रहा है।
इस प्रतियोगी की नाम बंटी था जिसको अब हम बंटी चोर के नाम से जानते हैं। बंटी का पूरा नाम देवेंद्र सिंह है जो कि चोरी के आरोप में जेल भी गया था।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंटी लगातार बिग बॉस को गंदी गंदी गालियां दे रहा है। इसके अलावा वो कहता है कि साले यहां बेज्जती करने के लिए बुलाया था। बंटी कहता है, ''अबे चोर खोल इसको गेट को। चोर केस बनाएगा बना ले, तू खोल इसको।'' बंटी ने इस तरह से नेशनल टीवी पर गालियां दी थीं। हालांकि अब वो कहां हैं किसी को नहीं पता था।
कौन है बंटी चोर?
देवेंद्र सिंह को दिल्ली में हुई दो चोरियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा भी वो की अपराधों में संलिप्त पाया गया था। देवेंद्र सिंह बहुत बड़ा अपराधी और चोर है। रिपोर्ट्स की मानें तो वो 500 से ज़्यादा मामलों में शामिल रहा है। इनमें से 250 से ज़्यादा मामले अकेले दिल्ली में दर्ज किए गए थे।
गौरतलब है कि वो बिग बॉस के घर में आया था तो लोग काफी हैरान हुए थे। दिल्ली में जन्मा बंटी शुरु से ही चोरी करता रहा है। उसने 1993 में 14 साल की उम्र में ही चोरी करना शुरू कर दिया था। उसने सिर्फ़ 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की थी और इसके बाद वो अपराधी बन गया था। यही कारण है कि लोग उसको बंटी चोर के नाम से जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications