YRKKH में होगी इस किरदार की दमदार वापसी, आने वाला है महा ट्विस्ट, जानें Detail

yrkkh

Yeh Rishta kya kehlata hai update: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सीरियल में शुमार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। एक दशक से भी अधिक समय से अपनी कहानी की वजह से सीरियल हमेशा दर्शकों के बीच चर्चा में रहती है और शो की टीआरपी भी बनी रहती है। लेकिन, इस सीरियल से जुड़ा अब नया अपडेट सामने आया है जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है।

सीरियल में जल्द ही जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मौजूदा ट्रैक को और दिलचस्प बनाने के लिए सीरियल में सुरेखा गोयनका की फिर से शो में वापसी होने जा रही है। सुरेखा अब सीरियल में नए चेहरे के साथ वापस आएगी। इस बार सुरेखा का किरदार सई बारवे निभाने जा रही हैं। सई बारवे सीरियल में अक्षरा और आरोही की दादी मां के किरदार में नजर आएंगी।

सई सीरियल में उम्रदराज महिला का किरदार निभाने जा रही हैं। इस बारे में भी उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- 'सुरेखा शो में कुर्ती पहने दिखेगी, जो हम हर रोज पहनते हैं। ग्रैंड पैरेंट के किरदार ने मुझे जरा भी स्ट्राइक नहीं किया। सेट पर हम सब सेम एज के हैं, तो इस चीज ने मुझे अनकंफर्टेबल नहीं किया। अगर आपको डेली सोप में मजबूत किरदार मिलता है, तो दूसरी चीजें मायने नहीं रखती हैं।'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो फिलहाल सीरियल में यह दिखाया जा रहा है कि अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। अक्षरा किसी और शख्स से ब्याह रचाकर वापसी उसी घर में आ गई है। वहीं, मंजरी की बातों को सुनकर अभिमन्यू भी आरोही से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिमन्यु और अक्षरा आगे क्या फैसला लेते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X