छोटे पर्दे पर बोल्डनेस बिखेरेगी बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस..हो जाएं तैयार!

By Shivani Verma

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मेघना नायडू की खूबसूरती और बोल्डनेस से तो आप सभी परिचित होंगे। इन्होंने बॉलीवुड में काम कर के सभी को अपना दीवाना बना लिया है। अगर आप भी मेघना नायडू के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए एक गुड न्यूज़ साबित हो सकती है।

Meghna Naidu

दरअसल, खबर है कि मेघना नायडू जल्द ही अब छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। वे सीरियल 'अम्मा' में एक मोहिनी का रोल निभाएंगी, जो रेखा के उमराव जान में निभाए गए किरदार से प्रेरित है। चर्चा है कि यह किरदार काफी हॉट दिखने वाला है। मेघना इस शो में हनान नाम की मोहक हसीना का रोल करेंगी।

बिग बॉस 10 का चौंकाने वाला खुलासा..जानकर हैरान रह जाएंगे!

शो का हिस्सा बनकर उत्साहित मेघना बताती हैं 'इसकी अनूठी कहानी और मेरे किरदार ने मुझे यह शो चुनने के लिए प्रेरित किया क्योंकि यह टीवी पर आम तौर पर देखे जाने वाले शाेज से बिल्कुल अलग है। मुझे काफी ऑफर्स मिल रहे थे, लेकिन मैं ऐसा किरदार निभाना चाहती थी जो दिलचस्पी जगाए। जब मुझे हनान का रोल सुनाया गया तो मैं तुरंत इसे करने के लिए राजी हो गई।'

जमाई राजा : निया शर्मा के बाद ये एक्ट्रेस दिखेंगी लीड रोल में!

आपको बता दें कि मेघना नायडू जो की अपने मशहूर म्यूजिक वीडियो 'कलियों का चमन' सहित कुछ और म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना चुकी हैं। मेघना ने अपनी बॉलीवुड फिल्म 'हवस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'क्लासिक डांस ऑफ लव' में काम किया।

इसके अलावा मेघना हमे 'एके 47', 'जैकपॉट: द मनी गेम', 'माशूका', 'रेन', 'बैड फ्रेंड', 'ऐटः द पावर ऑफ शनि', 'रिवाज', 'इश्क दीवाना' सहित कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. इसके अलावा मेघना ने साउथ की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X