..................... This artist reject Salman Khan's Bigg Boss 10 - Hindi Filmibeat

OUCH..सलमान के शो में आने से इन्होंने किया मना..लेकिन क्यों!

By Shivani Verma

बिग बॉस सीज़न 9 का सभी लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसका इंतज़ार इसलिए भी ज्यादा हो रहा है क्योंकि इस बार का सीज़न बाकि सबसे हटके होने वाला है। इस बार सेलेब्रिटी के साथ साथ इस शो में आपको आम आदमी भी दिखाई देने वाले हैं।

Salman

सभी जानना चाहते हैं कि इस शो में इस बार कौन कौन से चहरे नज़र आने वाले हैं। लेकिन इस शो से संबंधित एक ऐसी खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यूं तो इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी लोग उत्साहित रहते हैं, लेकिन इस शख्स ने इस शो में आने से साफ इंकार कर रहे हैं।

आखिर माजरा क्या है..सब बोले जा रहे हैं..लेकिन जिसे बोलना चाहिए वो हैं SILENT!

जी हां..हम बात कर रहे हैं आर्टिस्ट केवी गौतम की। दरअसल, केवी गौतम को बिग बॉस 10 के लिए कंटेस्टेंट के रूप में अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रपोज़ल को ठुकरा दिया।

वो खुद को इसके लिए फिट नहीं मानते। आपको बता दें कि केवी गौतम एक मशहूर कार्टून आर्टिस्ट हैं। इसी के साथ वो एक लेखक भी हैं।

रीटेक से घबराए ये एक्टर..मशहूर डायरेक्टर के साथ काम करने से किया मना!

केवी गौतम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बिग बॉस के प्रपोज़ल के बारे में लिखा ''Surprised to be offered a role of a contestant in BIGG BOSS season 10. Thought it may not fit in my scheme of things!"

गौरतलब है कि बिग बॉस हर सीजन में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस बार भी सीजन-10 में उन 10 कंटेस्टेंट के शामिल होने की अफवाह का खुलासा किया गया है।

'THIRD PERSON' की खबर पर वाहबिज़ का बयान..विवियन पर कैसा डालेगा असर!

अनुमान लगाया जा रहा है की कबीर बेदी बिग बॉस-10 में हो सकते है। लेकिन इस खबर का भी कबीर बेदी ने हाल ही में खुद खंडन किया है।

आपको बता दें की उनकी बेटी पूजा बेदी ने भी बिग बॉस सीजन-2 का हिस्सा रह चुकी है। इसी के साथ बिग बॉस-10 में शाइनी आहूजा के होने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X