जमाई राजा : निया शर्मा के बाद ये एक्ट्रेस दिखेंगी लीड रोल में!

By Shivani Verma

ज़ीटीवी के पॉपुलर शो जमाई राजा में जबसे लीड एक्ट्रेस निया शर्मा ने शो छोड़ा है तभी से इस सीरियल के फैंस काफी निराश हैं। निया को लोगों ने रोशनी के किरदार में काफी पसंद किया था। निया शर्मा ने इस शो में लीप आने के कारण इसे छोड़ दिया है, क्योंकि वो अभी से ही इतनी कम उम्र में बूढ़ी का किरदार नहीं निभाना चाहतीं।

Nia-Maahi

लोग इस खबर से जितने उदास हैं उतना ही एक्साइटेड इसके लिए हैं कि अब निया के बाद इस सीरियल में लीड रोल कौन निभाएगा। तो चलिए हम बताते हैं कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि माही विज इस सीरियल में आपको लीड रोल करती नज़र आ सकती हैं। माही को आप हाल ही में बंद हुए लंबे समय से चले आ रहे सीरियल बालिका वधु में देखा था।

आपको बता दें कि माही विज ने सीरियल 'लागी तुझसे' लगन में भी काम किया था। इसमें माही ने नकूशा का किरदार निभाया था। जमाई राजा ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। यह 04 अगस्त 2014 से सोमवार से शनिवार रात 08:30 को ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।

झलक दिखला जा 9..कौन IN कौन OUT..यहां जानें आने वाले रिजल्ट्स!

बता दें कि माही ने अपने बढ़े हुए वजन को भी फिट और हेल्दी रहकर कम किया है। माही विज ने कलर्स के शो 'बालिका वधु' में डॉक्टर नंदिनी बनकर यानी निंबोली का किरदार निभाया है। माही 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में दिख चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X