द कपिल शर्मा शो...कॉमेडी के साथ सेक्सी अदाएं....वाह...!!!
द कपिल शर्मा शो को और भी मजेदार बनाने के लिए एक और सदस्य जुड़ने जा रहा है। उस सदस्य का नाम है देबिना बनर्जी। देबिना बनर्जी जल्दी ही आपको द कपिल शर्मा शो में हसाने आ रही हैं नजर आएंगी। इस शो में वे कीकू शारदा की हॉट और ग्लैमरस पत्नी के रूप में दिखेंगी।

खुद देबिना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि मैं शो में कीकू की ग्लैमरस पत्नी बनूंगी, जो उनके साथ कपिल के साड़ी स्टोर में काम करेगी। यदि कैरेक्टर को लोग पसंद करते हैं तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
आपको बता दें कि देबिना को सीरियल 'रामायण' में सीता और 'चिड़ियाघर' में मयूरी के किरदार में काम कर रही हैं। दोनों ही किरदार इतने पॉपुलर हुए कि आज भी वे कहीं टीवी की सीता तो कहीं 'चिड़ियाघर' की मयूरी के नाम से पुकारी जाती हैं।
गौरतलब है कि देबिना बड़े परदे पर भी वे हाथ-पैर मार चुकी हैं। उन्होंने साल 2003 में लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंडियन बाबू' में गुरलीन चोपड़ा की सौतेली बहन का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं, वे तेलुगु और तमिल में भी एक-एक फिल्म कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि देबिना को पहला टीवी प्रोजेक्ट तमिल भाषा में मिला था। 2005 में आए इस शो का नाम था 'मायाबी'। उसके बाद से वे लगातार छोटे परदे पर नजर आ रही हैं। साल 2008 में शो 'रामायण' में उनके द्वारा निभाया गया सीता का किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया।
[एक महीना हुआ नहीं, लीड एक्ट्रेस ने ही छोड़ा शो!]


Click it and Unblock the Notifications














