बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने महज 15 साल की उम्र में खरीदा शानदार घर, दिखायी झलक

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में अपनी ईशी मां अक्का इशिता के इर्द-गिर्द घूमने वाली नन्हीं सी रूही भल्ला को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस किरदार को निभाकर रुहानिका धवन हर घर में मशहूर हो गयी हैं। रुहानिका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और वीडियो अपलोड कर वह अक्सर अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। अब रुहानिका ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं।
दरअसल, रुहानिका धवन ने महज 15 साल की उम्र में करोड़ों रुपये का शानदार घर खरीदा है। रुहानिका ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, रुहानिका ने अपने इस शानदार घर की झलक भी अपने फैंस को दिखायी है। अपने नये घर की जानकारी देते हुए रुहानिका ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा सा पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है। रुहानिका ने ना सिर्फ अपने इस सपने के साकार होने के सफर के बारे में बताया है बल्कि अपने फैंस को दिये संदेश में यह भी कहा है, "अगर मैं अपने सपने को पूरा कर सकती हूं, तो आप भी कर सकते हैं।"
रुहानिका धवन ने अपने पोस्ट में लिखा है, "वाहे गुरु और अपने पेरेंट्स के आर्शिवाद की बदौलत, मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है। मैं अपनी खुशी आप सबलोगों के साथ शेयर कर रही हूं और मेरा दिल प्यार और खुशियों से भरा हुआ है। मैं शुक्रगुजार हूं। मैंने अपना खुद का घर खरीद लिया। यह मेरी बहुत बड़ी सफलता है। मैं और मेरे पेरेंट्स उन तमाम प्लेटफार्म और मौकों के शुक्रगुजार हैं, जो मुझे मिले और जिनकी बदौलत मैंने अपना सपना पूरा किया।"
रुहानिका ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, "यह मेरे पेरेंट्स के सपोर्ट और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं हो पाती। खास बात पर मैं अपनी मां का जिक्र करना चाहूंगी। वह एक जादूगर है। देसी मां की तरह पाई-पाई जोड़कर बनाती हैं। सिर्फ भगवान और वहीं जानती हैं कि उन्होंने यह कैसे किया है। मैंने और भी बड़े सपने देखे और उन सपनों को पूरा करने के लिए और भी मेहनत करुंगी। " रुहानिका धवन ने कहा, "अगर मैं सपनों को पूरा कर सकती हूं तो आप भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसलिए सपने देखें और उन्हें फॉलो करें।" रुहानिका धवन के इस घर की कीमत कितनी इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन इस घर की कीमत करोड़ों रुपयों में बताई जाती है।रुहानिका धवन ने साल 2012 में सीरियल 'मिसेज कौशिक की पांच बहूएं' शो से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही रमन भल्ला बनकर मिली। रुहानिका ने इस रोल के लिए अवॉर्ड्स भी जीते। इसके बाद रुहानिका साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और सनी द्योल स्टारर फिल्म 'घायल वंस अगेन' में भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications















