नागिन फैन्स के लिए गुड न्यूज़..मौनी और अदा के साथ ये एक्ट्रेस भी दिखेंगी सीज़न 2 में!

By Shivani Verma

नागिन सीरियल के फैन्स को ये गुड न्यूज़ तो पहले ही मिल चुकी है कि इसका दूसरा पार्ट जल्द आपके सामने आने वाला है। इसी के साथ आप इस खबर से भी रू-ब-रू होंगे कि इसमें मौनी रॉय और अदा खान भी आपको नज़र आएंगी। लेकिन आज हम आपके लिए इस सीरियल से जुड़ी एक और गुड न्यूज़ लेकर आए हैं।

Sudha

दरअसल खबर आई है कि नागिन के सीज़न 2 में आपको टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भी दिखाई देंगी। रिपोर्ट के अनुसार, पहले सीज़न में यामिनी का रोल काफी पॉपुलर हुआ था, इसलिए इस बार भी इस कैरेक्टर को सीज़न 2 में दिखाया जाएगा। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि सुधा को इस सीरियल में किस अवतार में दिखाया जाएगा।

Tv रिपोर्ट : कुमकुम भाग्य हर बार की तरह आगे..रुबीना का 'किन्नर' बनना फायदे का सौदा!

आपको बता दें कि सुधा इससे पहले कई सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुधा एकता कपूर के सीरियल 'कहीं किसी रोज़' में रमोला सिकंद के किरदार में देखी गई थीं, जिसके बाद उनका ये कैरेक्टर काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें मौली गांगुली भी लीड रोल में थीं।

टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस एक बार फिर करेंगी ComeBack..होगी धमाकेदार एंट्री!

जानकारी देतें चलें कि सुधा चंद्रन एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं। लगभग पांच वर्ष की उम्र से ही संगीत की तालीम शुरू कर देने वाली सुधा ने 17 साल की होते-होते 75 से अधिक स्टेज शो देकर भरतनाटय़म की उम्दा कलाकार के रूप में शोहरत हासिल कर ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X