झलक दिखलाजा 9 : अर्जुन के बाद ये एक्ट्रेस हुई चोटिल!
डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा 9 अब आपसे ज्यादा दूर नहीं है। इस शो के ऑनएयर होने की तारीख जितनी नज़दीक आ रही है उतनी ही कड़ी मेहनत इस शो के कंटेस्टेंट्स कर रहे हैं। इन दिनों सभी कंटेस्टेंट्स इस शो के लिए जमकर रिहर्सल कर रहे हैं। इतनी ज्यादा रिहर्सल की कई तो इस दौरान चोटिल भी हो गए।

पिछले दिनों अर्जुन बिजलानी और सिद्धांत गुप्ता रिहर्सल के दौरान काफी चोटिल हो गए थे, तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय भी झलक के सेट पर पर्फॉर्म करती हुई चोटिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी अपने को-स्टार के साथ आने वाले शो झलक दिखलाजा 9 के लिए पर्फॉर्म कर रही थीं कि उन्हें चोट लग गई।
SuperLike- करण जौहर का मजेदार डांस और सब हुए लोट पोट...VIDEO
बताया जा रहा है कि मौनी बाजीराव मस्तानी के गाने 'मल्हारी' पर पर्फॉर्म कर रही थीं। इस दौरान उन्हें गरदन में तेज़ झटका आ गया है। आपको बता दें कि मौनी इस शो में अपने को-स्टार अर्जुन बिजलानी को सपोर्ट करती दिखाई देंगी। कुछ दिन पहले अर्जुन को भी चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी थी।
आपको बता दें कि टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर इस शो का प्रसारण 30 जुलाई से होगा। इसमें सिद्धांत गुप्ता, शांतनु महेश्वरी, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना, हेली शाह और शक्ति अरोड़ा को प्रतिभागियों के रूप में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications