'बहू हमारी रजनीकांत' होगा और भी मज़ेदार..जब होगी इस एक्टर की एंट्री!
लाइफ ओके पर दिखाए जाने वाले सीरियल 'बहु हमारी रजनीकांत' में आपको जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। और वो बदलाव है इस शो में एक्टर मोहित मलिक की एंट्री। ये एंट्री किसी छोटो मोटे रोल के लिए नहीं बल्कि लीड रोल के लिए होगी।

दरअसल, अभिनेता मोहित मलिक से टेलीविजन धारावाहिक 'बहू हमारी रजनीकांत' में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। टेलीविजन चैनल 'लाइफ ओके' पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में करण वी. ग्रोवर की विदाई के बाद शो के प्रमुख किरदार की जगह खाली है।
सूत्रों के अनुसार 'मोहित को शान की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि मोहित अभी देश से बाहर हैं और फाइनल फैसला उनके आने के बाद ही होगा। अभी तक करण इस रोल को निभा रहे थे, अगले महीने से वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, इसी वजह से उन्होंने ये शो छोड़ा है।
नागिन फैन्स के लिए गुड न्यूज़..मौनी और अदा के साथ ये एक्ट्रेस भी दिखेंगी सीज़न 2 में!
आपको बता दें कि 'बहू हमारी रजनीकांत' में एक प्रतिभाशाली और एक महिला रोबोट की कहानी दिखाई जा रही है। यह किरदार रिद्धिमा पंडित द्वार निभाया जा रहा है। इस शो को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। करण अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ा।
गौरतलब है कि सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में मोहित, भरत की भूमिका से काफी लोकप्रिय हुए। मोहित डोली अरमानों की में नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
