''जब ऋतिक रोशन किस कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं''!

By Shivani Verma

इन दिनों झलक दिखलाजा 9 में दिखाई देने वाले अर्जुन बिजलानी ने स्क्रीन पर किए जाने वाले किसिंग सीन्स को लेकर अपनी बात रखी है। अर्जुन की मानें तो उन्हें टीवी पर किसिंग सीन देनें में कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि जब लोगों ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में दर्शाए गए इंटिमेट सीन को एक्सेप्ट किया है तो टीवी पर भी इन सीन्स को एक्सेप्ट करेंगे।

Arjun Bijlani

अर्जुन ने कहा कि आज के समय में किसिंग सीन्स देना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई स्क्रीन पर किसिंग सीन्स देता है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो कैरेक्टरलेस हैं। उनका कहना है कि इस समाज में अगर कोई लड़की छोटे कपड़े पहनती है तो भी लोगों को परेशानी है और अगर पूरे कपड़े पहनती है तो भी परेशानी है।

आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!

किसिंग के मुद्दे पर आगे अर्जुन ने कहा कि अगर बॉलीवुड में ऋतिक रोशन और बाकी स्टार्स किसिंग सीन्स दे सकते हैं तो मैं या और कोई टीवी कलाकार ऐसे सीन्स नहीं देख सकते। आपको बता दें कि अर्जुन बिजलानी नागिन सीरियल में ऋतिक का किरदार निभाने से काफी पॉपुलर हुए हैं। उनके साथ इस शो में मौनी रॉय ने बतौर फीमेल लीड के तौर पर काम किया था।

मंगेतर के साथ इस एक्ट्रेस का हॉट अंदाज़..कभी देखा नहीं होगा!

नागिन सीरियल को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि ये हमेशा टीआरपी लिस्ट में आगे रहा करता था। इसी का एक नतीजा है जो इसका पार्ट 2 भी जल्द आपके सामने आने वाला है। हालांकि इसमें आपको मौनी रॉय तो दिखाई देंगी लेकिन अर्जुन नहीं दिखेंगे। अर्जुन को आप इन दिनों झलक दिखलाजा सीज़न 9 और कवच सीरियल में देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X