B'DaySpcl..करना चाहती थीं MBA..मां ने कहा मॉडलिंग करो..और बन गईं सुपरस्टार!
टेलिवीज़न एक्ट्रेस सनाया ईरानी का आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1982 में जन्मीं सनाया आज 32 साल की हो गई हैं। सनाया सबसे ज्यादा पॉपुलर तब हुईं जब वो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल में आईं। उन्होंने इस सीरियल में खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

उस सीरियल में खुशी एक चुलबुली सी लड़की थी। चुलबुली सी खुशी बनकर सनाया ने काफी लोगों के दिलों पर राज किया था। हालांकि ये सीरियल बंद हो चुका है, लेकिन आज भी सनाया को उनके फैन्स काफी प्यार करते हैं।
रीटेक से घबराए ये एक्टर..मशहूर डायरेक्टर के साथ काम करने से किया मना!
बहरहाल, आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको सनाया के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर आप भी सनाया के फैन हैं, तो उनके बारे में ये बातें जानना तो आपके लिए ज़रूरी है..
आपको जानकर हैरानी होगी कि सनाया पहले एमबीए करना चाहती थीं, लेकिन मॉडलिंग में आने की सलाह उनकी मां ने उन्हें दी। उनकी मां ने ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर एक्सेप्ट करने के लिए कहा।
इनका पहला पोर्टफोलियो फोटोग्राफर से एक्टर बने बोमन ईरानी ने शूट किया था।
'THIRD PERSON' की खबर पर वाहबिज़ का बयान..विवियन पर कैसा डालेगा असर!
यूं तो सनाया ईरानी के काफी सारे दोस्त हैं, लेकिन उनकी सबसे करीबी दोस्त दृष्टि धामी है। इसके अलावा गौतमी कपूर, अर्जुन बिजलानी, बरुन सोबती, दलजीत भनोत उनके अच्छे दोस्तों में आते हैं।
सनाया का फेवरिट बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हैं।
अगर वो एक्ट्रेस नहीं बनती तो निश्चित तौर पर वो एक फैशन डिज़ाइनर बनती। Of course..एमबीए के साथ फैशन डिज़ाइनर।
यूं तो सनाया पशु प्रेमी है, लेकिन कॉकरोच से वो नफरत करती हैं। खैर, हम यहां सनाया के बारे में जिनती बातें करेंगे उतनी कम होंगी। अंत में हम यही कहेंगे Happy Birthday Sanaya :)।


Click it and Unblock the Notifications







