बॉलीवुड DEBUT को तैयार टीवी की ये सुपरस्टार!
टेलीविज़न इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने अपना भाग्य बॉलीवुड में आज़माया। इनमें से कुछ सितारे कामयाब हुए और कुछ को ये कदम उठाना भारी पड़ गया। आज भी ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं जो जल्द ही आपको बॉलीवुड में कदम रखते दिखाई देने वाले हैं।

इनमें से मुख्य नाम जेनिफर विंगेट, मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे का है। जानकारी के अनुसार जेनिफर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म में दिखाई देंगी तो वहीं मौनी रॉय के भी बॉलीवुड डेब्यु की खबरें आ रही हैं।
[WOW.....यश और रोज़ की कुछ इस अंदाज़ में हुई सगाई!]
वहीं, अंकिता लोखंडे के बॉलीवुड डेब्यु की खबर एक बेहद इंट्रस्टिंग मुद्दा बन चुका है। अंकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत तो कई फिल्मों में आ चुके हैं। लेकिन अब दर्शकों को इंतज़ार है तो अंकिता के बॉलीवुड डेब्यु का।
खबरों की मानें तो ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अंकिता संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावति में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि इस फिल्म में पद्मावति के रोल के लिए दीपिका पादुकोन को साइन करने की बात सामने आ चुकी है। लिहाज़ा फिल्म में अंकिता किस किरदार में दिखाई देंगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों अंकिता को संजय लीला भंसाली के ऑफिस में देखा गया था जहां दोनों का काफी लंबा डिस्कशन भी चला। बस इसी आधार पर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पद्मावति फिल्म में अंकिता की क्या भूमिका होगी।
[अब ये कैरेक्टर कहेगा बालिका वधु को अलविदा!]
गौरतलब है कि जब से अंकिता का सुशांत से ब्रेकअप हुआ है वो अपने करियर को लेकर और भी ज्यादा सजग दिख रही हैं। पिछले दिनों अंकिता ने अपनी काफी हॉट पिक्स सोशल साइट पर शेयर की थीं जिसमें साफ दिख रहा था कि अंकिता खुद पर और भी ज्यादा ध्यान देने लग गई हैं।
हाल ही में अंकिता ने अपना वज़न भी काफी कम किया है जिसके बाद वो और भी ज्यादा सेक्सी लग रही हैं। अब अंकिता के इस फिल्म में आने की खबर सही साबित होती है तो जल्द ही उनका करियर उड़ान भरता नज़र आएगा।


Click it and Unblock the Notifications