Oops..इन स्टार्स ने अक्षय कुमार के साथ शूट करने से किया मना..आखिर क्यो!
हाल ही में रुस्तम स्टार अक्षय कुमार अपनी को-स्टार्स इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता के साथ 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे। जहां एक ओर अक्षय से मिलने के लिए लोग बेचैन थे तो वहीं दो लोग ऐसे थे जो उनसे मिलने से बचना चाह रहे थे। और ये दोनों कोई और नहीं बल्कि इस शो के ही जाने-माने कॉमेडियन्स अलि अस्गर और कीकू शारद थे।

मगर इससे आप पहले कुछ अलग सोचने लगें, हम आपको बता दें कि अलि और किकू दरअसल 'रुस्तम' के स्टार्स से नाराज होने की वजह से नहीं बल्कि अक्षय कुमार को देख कर दर्शकों के उत्साह की खींच-तान में खुद के घायल होने से बचना चाहते थे।
टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस एक बार फिर करेंगी ComeBack..होगी धमाकेदार एंट्री!
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला कि अलि और किकू सेट पर थे, अक्षय कुमार जैसे ही सेट पर आए तो दर्शकों का क्रेज देखने के बाद दोनों ने शूट करने के लिए मना कर दिया। इस बीच दोनों सेट पर नहीं आए और अपने रूम में ही बैठे रहे। जब अक्षय को इस बात का पता चला वो उन्हें सेट पर ले आने के लिए ऑफ स्टेज दोनों को ढूंढने के लिए गए और बड़े ही मज़ेदार तरीके से अक्षय और उनके बॉडीगार्ड ने दोनों को खींच कर सेट पर ले गए।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' कल ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इसमें अक्षय कुमार के साथ इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं। इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' भी रिलीज़ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












