#EidMubarak: आपके फेवरिट स्टार्स.. कुछ इस तरह मनाते हैं ईद!
आज ईद के अवसर पर हर कोई अपने-अपने तरीके से ईद मना रहा है। मुस्लिम परिवारों में तो इस दिन काफी रौनक लगी रहती है। लेकिन आपको बता दें कि ईद का क्रेज़ जितना मुस्लिमों को है उतना ही क्रेज़ बाकियों को भी है।

ये आप आसानी से टेलीविज़न स्टार्स के साथ देख सकते हैं। टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी हर जगह ईद का जश्न मनाया जा रहा है। तो वहीं गैर मुस्लिम स्टार्स भी इस फेस्टिवल के लिए काफी एक्साइटेड नज़र आए।
खूबसूरती की हद...देखें दिव्यांका की हल्दी सेरेमनी..PICS
इस फेस्टिवल के लिए बाकी सब कितने एक्साइटेड दिखे हम आपको बताते हैं। आइए जानते हैं बाकी सभी स्टार्स इस फेस्टिवल के बारे में क्या कहते हैं :
करन वाही
करन कहते हैं कि उन्हें इस दिन वो अल्लाह से प्रार्थना करना पसंद करते हैं और लोगों के जीवन में खुशियों की दुआ मांगते हैं। उन्होंने बताया कि वो आज के दिन अपने दोस्त के घर पर डिनर पार्टी करेंगे।
तेजस्वीर प्रकाश
सीरियल स्वरागिनी में रागिनी का किरदार निभाने वालीं तेजस्वी भी ईद को काफी एंजॉय करती हैं। उन्हें खासतौर पर ईद के दिन बनने वाली बिरयानी और सेवईं काफी पसंद है।
कुनाल जय सिंह
कुनाल भी ईद के दिन अपने दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं और उन्हीं के साथ ईद मनाते हैं। उन्होंने बताया कि वो ईद पर अपने दोस्त के घर शीर कोरमा खाने जाएंगे और रात उन्हीं के साथ डिनर करेंगे।
करन वी ग्रोवर
करन ने बताया कि वो ईद अपनी दोस्त शमा सिकंदर के साथ ईद मनाएंगे।
माहिका शर्मा
माहिका बताती हैं कि उन्हें इस समय पर लगाई जाने वाली मेहंदी के डिजाइन काफी पसंद हैं और बाज़ारों में मिलने वाली चूड़ियां भी काफी अच्छी लगती है। वो भी इस फेस्टिवल को अपने दोस्तों के साथ ही मनाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











