ये हैं टेलीविजन की 'करीना कपूर'..'क्योंकि सास'..से की शुरुआत और आज हैं सबसे बड़ी स्टार!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की नागिन के नाम से मशहूर यानि मौनी रॉय का खास दिन आज आ ही गया। जी हां..हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय के जन्मदिन की। आज मौनी रॉय का बर्थडे है। 28 सितंबर को जन्मीं मौनी आज पूरे 31 साल की हो गई है। अब इनका बर्थडे है तो आपको आज हम मौनी से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद आपको नहीं पता होगी।

Mouni Roy

SHOCKING! रोमांस से शादी तक सब Planned..कुछ ऐसी सच्चाई है बिग बॉस की!

मौनी का जन्‍म पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ था. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीयल 'क्‍योंकि सास भी कभी बहु थी' से किया था। इसके बाद उन्‍होंने 'देवों के देव...महादेव' में सती का किरदार निभाया था।

मौनी एक्टिंग के अलावा पेटिंग करने का भी शौक रखती हैं। खाली समय में उन्‍हें पेटिंग बनाना और स्‍कैच करना बेहद पसंद है।

एक सीरियल जिसके आते ही बाकी हुए छूमंतर..टूटे सारे टीआरपी रिकॉर्ड...

मौनी किताबों को अपना बेस्‍ट फ्रेंड मानती हैं। उन्‍हें नॉवेल पढ़ना बेहद पसंद है। लंबे सफर के दौरान वे किताबें पढ़ना बेहद पसंद करती हैं।मौनी ने ऑनस्‍क्रीन अभिनेता मोहित रैना की पत्‍नी का किरदार निभाया था।

ऐसा कहा जाने लगा था कि इस सीरीयल के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों काफी समय से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।लेकिन दोनों ने कभी इस बात को नहीं स्‍वीकारा।

बिकिनी के बाद अब मौनी रॉय का ये लुक..बेहद हॉट!

'नागिन' में हमेशा साड़ी-सूट में दिखने वाली मौनी रॉय रीयल लाईफ में बेहद ग्‍लैमरस हैं। वे टाइम टू टाइम अपनी ग्‍लैमसर फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

मौनी रॉय को बच्‍चो से बेहद लगाव है। उनकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें वे बच्‍चों संग मस्‍ती करती नजर आ रही हैं। उन्‍हें बच्‍चों के साथ समय बिताना अच्‍छा लगता है।

मौनी रॉय अभिनेत्री संजीदा शेख की बेहद करीब हैं और वे उन्‍हें अपनी दोस्‍त, बहन और बेहद खास मानती हैं। दोनों की बॉन्डि़ंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X