B'DaySpcl...सुपरस्टार 'खान' के पीछे पागल हैं एक्ट्रेस.. और लोग हैं इनके दीवाने
टेलिवीज़न एक्ट्रेस सनाया ईरानी का आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1982 में जन्मीं सनाया आज 33 साल की हो गई हैं। सनाया सबसे ज्यादा पॉपुलर तब हुईं जब वो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल में आईं। उन्होंने इस सीरियल में खुशी कुमारी गुप्ता का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
सीरियल में खुशी एक चुलबुली सी लड़की थी। चुलबुली सी खुशी बनकर सनाया ने काफी लोगों के दिलों पर राज किया था। हालांकि ये सीरियल बंद हो चुका है, लेकिन आज भी सनाया को उनके फैन्स काफी प्यार करते हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर नजर डाल लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











