#BiggBoss10..एक चांस तो दो सलमान..इनकी तो निकल पड़ेगी!

By Shivani Verma

बिग बॉस 10 जल्द ही आप सबके सामने आना वाला है। आम लोगों के साथ सेलेब वाला कॉन्सेप्ट इस सीज़न में काफी दिलचस्प लग रहा है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इसके दोनों प्रोमो में सलमान खान काफी मज़ेदार लग रहे हैं।

Star

ऐसा लगता है मानो सलमान खान के बिना बिग बॉस अधूरा है। हो भी क्यों ना..सलमान को लोग इतना पसंद जो करते हैं। ज़रा सोचिए अगर सलमान खान बिग बॉस के होस्ट न रहें तो क्या होगा। कौन होगा जो इस पायदान में सेट हो सकता है।

कोई नहीं है नेचुरल ब्यूटी..किसी ने होठ तो किसी ने कराई ब्रेस्ट सर्जरी!

हालांकि, जिन स्टार्स की बात हम करने जा रहे हैं, उनके लिए किसी शो की ज़रूरत नहीं है, लेकिन फिर भी इस शो में वो वाकई दिलचस्प दिखाई देंगे। आइए नज़र डालते हैं उन स्टार्स पर..

अक्षय कुमार

अक्षय रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कुछ डांस शो भी होस्ट किए हैं। होस्ट के लिए अक्षय एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।

इरफान खान

होस्टिंग की बात हो तो इरफान खान का नाम कैसे न लिया जाए। इनका होस्टिंग का तरीका सभी से अलग है। बिग बॉस को भी एक तीखे व्यक्तित्व वाले होस्ट की जरूरत होगी जिसके लिए इरफान परफेक्ट हैं।

संजय दत्त

बिग बॉस संजय दत्त के लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। संजय पहले भी बिग बॉस का सीजन 5 होस्ट कर चुके हैं। ये सीजन संजय ने सलमान के साथ होस्ट किया था।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन पहले भी ये शो होस्ट कर चुके हैं। उन्हें शो के बारे में उन्हें अच्छे से पता है। इसलिए शो की होस्टिंग में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

आमिर खान

अगर अामिर खान को बिग बॉस होस्ट करने के लिए अप्रोच किया जाता है तो दर्शक उनका ये अंदाज देखने के लिए बेकरार रहेंगे।

शाहरुख खान

दो खान की बात हो गई तो तीसरे को कैसे पीछे छोड़ सकते हैं। जी हां..हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की। अगर बिग बॉस सलमान और आमिर होस्ट कर सकते हैं तो शाहरुख क्यों नहीं। वैसे भी शाहरुख के सेंस ऑफ ह्यूमर के सभी कायल हैं। सलमान के बाद लोग शाहरुख को बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डांटते-फटकारते जरूर देखना चाहेंगे।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा पर बिग बॉस के होस्ट का रोल काफी सूट करेगा। प्रियंका पहले भी डेयरिंग शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर चुकी हैं।

गोविंदा

गोविंदा का चुलबुला अंदाज़ ज़रा इस शो में नज़र आ जाए तो कैसा हो। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डील करना सबसे मुश्किल होता है ऐसे में गोविंदा क्या करते हैं ये देखना मजेदार होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X