कमबैक का मतलब धमाका..और धमाका मतलब ये स्टार..CLEAR है!
इन टीवी स्टार्स की अगर सीरियल में फिर से वापसी होती है तो कमाल हो जाएगा।
टेलिवीज़न जगत से आपको खुशखबरी तो मिल ही गई होगी कि लंबे समय से सीरियल से दूर रहने वाले वरुण सोबती एक बार फिर कमबैक करने को तैयार हैं। जी हां..वही वरुण सोबती जिन्हें आप टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अरनव सिंह रायज़ादा के किरदार में देखा करते थे।

जब ये सीरियल आता था तब उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। खुशी कुमार गुप्ता और अरनब सिंह रायज़ादा की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब जैसे ही उनके कमबैक की खबरें सामने आई हैं उनके फैन्स वाकई में काफी खुश हो जाएंगे।
अब उनके कमबैक की खबरों से हमारे ज़हन में वो सभी एक्टर आ गए जो अपने सीरियल में काफी हिट हुए लेकिन उसके बाद से कैमरे से कोसो दूर हो गए। अब अगर ये स्टार टीवी पर कमबैक करते हैं तो उन्हें लोग फिर से देखने में काफी दिलचस्पी दिखाएंगे..अाइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











